ब्रेकिंग
अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

Pahalgam terror attack: पहलगाम अटैक के बाद दिल्ली-मुंबई, यूपी में हाई अलर्ट, टूरिस्ट प्लेस पर टाइट हुई सिक्योरिटी

Pahalgam terror attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद दिल्ली-मुंबई, यूपी समेत कई राज्यों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। टूरिस्ट प्लेस की सुरक्षा टाइट कर दी गई है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की पैनी नजर है।

pahalgam terror attack
पहलगाम हमले के बाद हाई अलर्ट
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Pahalgam terror attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई है। पहलगाम आतंकी हमले में मरने वाले लोगों में यूपी, महाराष्ट्र, बंगाल, कर्नाटक, बिहार, मध्य प्रदेश, हरियाणा के लोग शामिल हैं। आतंकियों ने इस हमले में केवल उन लोगों को टारगेट किया जो अपने परिवार के साथ घूमने गए थे। आतंकियों ने लोगों के नाम पूछ-पूछकर गोली मारी।


वहीं आतंकी हमले के बाद दिल्ली, मुंबई और यूपी में हाई अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने प्रमुख पर्यटन केंद्रों और सीमा चौकियों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। उत्तर प्रदेश पुलिस को विशेष रूप से धार्मिक स्थलों पर सतर्क रहने के लिए कहा गया है। दिल्ली पुलिस को पर्यटन स्थलों और अन्य महत्वपूर्ण जगहों पर भी कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली पुलिस सूत्र ने इस संबंध में जानकारी दी है।


वहीं मुंबई में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जयपुर और अमृतसर में भी पुलिस अलर्ट मोड पर है। यूपी पुलिस महानिदेशक (DGP) प्रशांत कुमार ने प्रदेश के सभी पुलिस आयुक्तों और जिलाधिकारियों को सतर्कता बनाए रखने का आदेश जारी किया है। अयोध्या, काशी और मथुरा जैसे धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। डीजीपी ने सभी जिलों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर देहरादून में भी अलर्ट कर जारी किया गया है और पूरे जिले में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। पहलगाम अटैक..2019 के पुलवामा हमले के बाद घाटी में सबसे घातक हमला बताया जा रहा है।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें