ब्रेकिंग
बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंपबिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंप

Pahalgam Terror Attack: भारत के एक्शन से पहले पाकिस्तान में खलबली, आर्मी चीफ के बाद अब बिलावल भुट्टो के परिवार ने भी छोड़ा देश

Pahalgam Terror Attack: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी अध्यक्ष बिलावल भुट्टो के परिवार ने पाकिस्तान छोड़ दिया है और कनाडा भाग गए हैं, इससे पहले यहां के आर्मी चीफ का परिवार भी देश छोड़कर जा चुका है.

Pahalgam Terror Attack
बिलावल भुट्टो का परिवार
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो ने भारत को धमकी देते हुए कहा था कि “अगर पाकिस्तान का पानी रोका गया तो खून की नदियां बहेंगी.” इस धमकी के ठीक एक दिन बाद उनके परिवार के सदस्य बख्तावर भुट्टो और असिफा भुट्टो ने पाकिस्तान छोड़कर कनाडा जाने का फैसला किया और देश छोड़ फरार हो चुके हैं. यह घटनाक्रम पाकिस्तान में बड़ी चिंता का कारण बन गया है.


बताते चलें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने बड़ा एक्शन लेते हुए सिंधु जल संधि समझौते को सस्पेंड करने के साथ ही पाकिस्तान के खिलाफ कई और बड़े कदम उठाए थे. इसको लेकर पड़ोसी देश के अंदर खलबली मची हुई है और लोग खौफ के साए में जीने को मजबूर हैं. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वहां के कई प्रतिष्ठित परिवार अब देश छोड़कर भागने लगे हैं.


पाकिस्तान आर्मी चीफ असीम मुनीर के परिवार ने हाल ही में देश छोड़ा था, ख़बरों के मुताबिक़ उनका परिवार ब्रिटेन और न्यू जर्सी चला गया है. जिसके बाद अब खबर है कि पीपीपी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो का परिवार पाकिस्तान छोड़ कनाडा भाग गया है. केवल यही नहीं बल्कि आर्मी के कई अधिकारी भी अपने-अपने परिवारों को देश के बाहर भेजने की योजना बना रहे हैं, इनमें से कई तो ऐसे हैं जो यह काम पहले ही कर चुके हैं.


ये घटनाएं इस बात को साबित करते हैं कि इन सभी के मन में भारत की आगामी कार्रवाई को लेकर खौफ घर कर चुका है. जबकि भारत का असली एक्शन अभी बाकी है और मई के पहले सप्ताह में पड़ोसी देशों में तबाही मचने के पूरे आसार हैं, ऐसा हम नहीं बल्कि खुद पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त का मानना है. हालांकि इस बारे में अभी सब लोग बस अंदाजा ही लगा रहे, असल में क्या और कब होगा यह तो वक्त ही बताएगा. 

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें