ब्रेकिंग
बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जानपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसानबिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेटबिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेशबिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जानपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसानबिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेटबिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश

मोदी ऐसी बात कर रहे हैं जैसे हर महिला के पति हो, घर-घर सिंदूर पहुंचाने के अभियान से भड़की ममता बनर्जी ने दिया विवादित बयान

ऑपरेशन सिंदूर अभियान पर पीएम मोदी की टिप्पणी के जवाब में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ऐसी बात कर रहे हैं जैसे हर महिला के पति वही हों। इस बयान को लेकर सियासत गरमा गई है।

west bengal
ममता बनर्जी का विवादित बयान
© google
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

KOLKATA: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर मोदी सरकार 9 जून से अब घर-घर सिंदूर पहुंचाने की तैयारी में लगी है। इसके तहत महिलाओं को उपहार के रूप में सिंदूर दिया जाएगा। इसी दिन नरेंद्र मोदी ने बतौर पीएम तीसरी बार शपथ ली थी और मोदी 3.0 की शुरुआत हुई थी। इस अभियान का उद्धेश्य मोदी 3.0 सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है। घर-घर जनसंपर्क कर महिलाओं को सिंदूर भेंट किया जाएगा और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को दर्शाती पर्ची भी बांटी जाएगी। 


बीजेपी के इस अभियान को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कोलकाता में PM मोदी को लेकर विवादित बयान दिया। ममता बनर्जी ने कहा कि 'हर महिला का सम्मान होता है। उन महिलाओं के पति की जान लेकर सिंदूर छिना गया। अब पीएम मोदी ऐसी बात कर रहे हैं जैसे हर महिला के पति हो.अपनी पत्नी को सिंदूर क्यों नहीं देते? मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहती लेकिन आपने मुझे बोलने के लिए मजबूर कर दिया.'


ममता बनर्जी ने यही नहीं रूकी उन्होंने आगे कहा कि सिंदूर का संबंध हर महिला के सुहाग से है। सिंदूर को पवित्र माना जाता है। महिलाएं इसे अपने पति के लिए लगाती हैं। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर मैं किसी तरह की टिप्पणी नहीं करना चाहती लेकिन इतना कहना चाहती हूं कि हर महिला का सम्मान होता है। दरअसल पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में गुरुवार को पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने करीब आधे घंटे के भाषण में ऑपरेशन सिंदूर, पाकिस्तान, ममता सरकार के भ्रष्टाचार और केंद्र की नीतियों की चर्चा की थी। जिसके बाद ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी की। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें