ब्रेकिंग
गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपचिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगीगोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपचिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी

operation sindoor: श्रद्धालुओं ने महाकाल को चढ़ाया तिरंगा-सिंदूर, सेना के जवानों के लिए मांगा आशीर्वाद, 50 से ज्यादा दुकानों पर फ्री में बांटी गई मिठाईयां

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई में ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और PoK के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर 90 से अधिक आतंकियों को ढेर कर दिया।

operation sindoor
देशभर में जश्न का माहौल
© google
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

operation sindoor: 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादियों ने एके-47 से 26 पर्यटकों को मौत के घाट उतारा था। आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान और उसके अधिकृत कश्मीर (PoK) के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। जिसका नाम ऑपरेशन सिंदूर दिया गया। रात के डेढ़ बजे 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत बहावलपुर, मुरीदके, बाघ, कोटली और मुजफ्फराबाद सहित 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। इन 9 आतंकी ठिकानों में से 4 पाकिस्तान और 5 PoK में थे। 


भारतीय सेना ने जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिद्दीन के ठिकानों पर निशाना बनाया। इन हमलों में अब तक 90 से अधिक आतंकवादियों के मारे जाने की खबर आ रही है। भारतीय सेना के इस कदम से देशभर में जश्न का माहौल है। लोग आतिशबाजी कर और एक दूसरे को गुलाल-अबीर लगाकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। वही पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के इंदौर में 50 से ज्यादा दुकानों पर मिठाईयां बांटी गई। वही उज्जैन में भगवान महाकाल को तिरंगा और सिंदूर अर्पित कर देश के जवानों के लिए आशीर्वाद मांगा गया। 


उज्जैन के महाकाल मंदिर के पुजारियों और श्रद्धालुओं ने पूजा-पाठ की और मिठाईयां बांटी। भगवान महाकाल को तिरंगा और सिंदूर चढ़ाया गया। श्रद्धालुओं ने इस दौरान देश के जवानों के लिए आशीर्वाद मांगा। वही इंदौर में साधु-सतों ने एयर स्ट्राइक के समर्थन में शंखनाद किया। पाकिस्तान का झंडा जलाया और इस दौरान 50 से ज्यादा दुकानों पर लोगों के बीच मिठाईयां बांटी गई। इन दुकानों को आज लोगों के लिए खोल दिया गया था। जहां बिना पैसे दिये ही मिठाई लोग खा रहे थे और अपनी खुशी का इजहार कर रहे थे।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें