ब्रेकिंग
गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपचिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगीगोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपचिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी

Ajit Doval: भारत के बदले के बाद कांपने लगा पाकिस्तान, अजित डोवाल को फोन लगाकर इस शख्स ने मांगी रहम की भीख?

Ajit Doval: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाक NSA असीम मलिक ने अजित डोभाल से की बात, मांगी रहम की भीख। उधर PM शहबाज शरीफ ने दे दी जवाबी कार्रवाई की धमकी।

Ajit Doval
पाकिस्तान ने भारत से मांगी रहम की भीख?
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Ajit Doval: 7 मई को भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और PoK में आतंकी ठिकानों पर ऐसा हमला बोला कि पड़ोसी मुल्क के होश उड़ गए। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले का बदला लेते हुए भारतीय सेना ने जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के 9 ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया। इस सटीक हमले की कमान NSA अजित डोभाल ने संभाली थी। लेकिन हमले के चंद घंटों बाद ही पाकिस्तान के NSA और ISI प्रमुख असीम मलिक ने डोभाल को फोन घुमाया और मिन्नतें करने लगे। 


बताते चलें कि, ऑपरेशन सिंदूर भारत की जीरो टॉलरेंस नीति का सबूत था। पहलगाम में 26 लोगों की मौत के बाद भारत ने साफ कर दिया कि आतंकवाद को बख्शा नहीं जाएगा। डोभाल ने हमले के बाद अमेरिका, ब्रिटेन, रूस जैसे देशों के NSA से बात कर भारत का पक्ष रखा, लेकिन पाकिस्तान की बौखलाहट अलग ही थी। असीम मलिक ने डोभाल से फोन पर क्या कहा, ये तो साफ नहीं, पर पाकिस्तान के डिप्टी PM इशाक डार ने TRT वर्ल्ड को बताया कि दोनों NSA के बीच बात हुई।


बता दें कि, पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ ने ऑपरेशन को “कायराना” करार दिया और जवाबी कार्रवाई की धमकी दी। उन्होंने दावा किया कि भारत के हमले में उनके 26 नागरिक मारे गए, जिनमें बच्चे और महिलाएं शामिल थे। शरीफ ने अपनी सेना को “मनमाफिक जवाब” देने को कहा, पर उनकी ये बातें खोखली लगीं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग मजाक उड़ाते नजर आए, “शरीफ धमकी दे रहे, पर मलिक मिन्नतें कर रहे!” भारत ने साफ कर दिया कि उसने सिर्फ आतंकी ठिकाने निशाने पर लिए, न कि पाक सेना या नागरिकों को। फिर भी, पाकिस्तान की बेचैनी साफ दिखी, क्योंकि ऑपरेशन ने उनके आतंकी नेटवर्क की कमर तोड़ दी है।


केवल यही नहीं, ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया को भारत की ताकत दिखाई। वैश्विक समुदाय ने भारत और पाकिस्तान से संयम बरतने की अपील की, पर भारत का रुख साफ था.. आतंकवाद का जवाब अब और सख्त होगा। डोभाल की अगुवाई में ये ऑपरेशन इतना सटीक था कि पाकिस्तान के पास जवाब देने की हिम्मत नहीं बची। इशाक डार के बयान ने साबित कर दिया कि पाकिस्तान डर के मारे डोभाल से संपर्क करने को मजबूर हुआ।


इसके अलावा, ये घटना भारत-पाक तनाव को और गहरा सकती है। शरीफ की धमकियों के बावजूद, पाकिस्तान की हालत गिड़गिड़ाने वाली है। डोभाल ने न सिर्फ ऑपरेशन को अंजाम दिया, बल्कि दुनिया को बता दिया कि भारत अब चुप नहीं रहेगा। क्या पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज आएगा, या ये तनाव और बढ़ेगा? ये तो अब आने वाला समय ही बताएगा, हालांकि इस बात में भी सच्चाई है कि कुत्ते की पूँछ कभी सीधी नहीं हो सकती।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें