ब्रेकिंग
वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायलराज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाशपटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामददानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देशवैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायलराज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाशपटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामददानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश

कांव-कांव नहीं...ये कौआ इंसानों की भाषा बोलता है, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, काल्या को देखने पहुंच रहे लोग

Viral Talking Crow: लोग कहते हैं आज तक उन्होंने अपनी जिन्दगी में ऐसा कौआ नहीं देखा है। जो इंसानों की भाषा का नकल करता है। अभी तक हमने तोते को ही ऐसा करते देखा है, लेकिन किसी कौए को इंसानी भाषा का प्रयोग करते पहली बार देख रहे हैं। नीचे देखें VIDEO..

VIDEO VIRAL
अनोखा कौआ
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Video Viral Talking Crow: सोशल मीडिया पर एक कौआ का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग भी हैरान हैं। कुछ लोग इसे एडिटेड वीडियो बता रहे हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि इस अनोखे कौए काल्या ने पूरे सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। इसे देखने के लिए लोग गांव आ रहे हैं। काल्या की आवाज सुनने के लिए हर कोई खींचा उसके मालिक के घर पर आ रहा है। 


दरअसल महाराष्ट्र के पालघर जिले के वाडा तालुका स्थित गारगांव में काल्या नाम का एक अनोखा कौआ इंसानों की भाषा बोलता है। काल्या की जान गारगांव के ही एक परिवार ने बचाया था तब से वह उनके घर में रहता है और बच्चे जिस तरह से बोलते हैं उसका नकल करता है। काल्या की आवाज सुनकर हर कोई हैरान हैं। कभी-कभी तो उन्हें अपने कान पर भी विश्वास नहीं होता। इसे देखकर लोग कहते हैं आज तक उन्होंने अपनी जिन्दगी में ऐसा कौआ नहीं देखा है। जो इंसानों की भाषा का नकल करता है। अभी तक हमने तोते को ऐसा करते देखा है लेकिन किसी कौए को इंसानी भाषा का प्रयोग करते पहली बार देख रहे हैं।  


बताया जाता है कि गारगांव के एक बागीचे में एक आदिवासी परिवार आम की बाग की रखवाली करता था। 3 साल पहले तेज आंधी-तूफान आई थी। उस समय पेड़ की एक टहनी टूटकर गिर गयी। टहनी पर कौए का एक छोटा बच्चा था जो नीचे गिर गया। जिसे इस परिवार ने मरने से बचाया और उसे अपने घर लेकर आ गये। कौए का बच्चा पेड़ की टहनी से गिरने से घायल हो गया। इस आदिवासी परिवार ने उसका इलाज की और अच्छे से देखभाल की। तब से वो उनके साथ ही रहने लगा। 


काल्या इस परिवार का हिस्सा बन गया। इस परिवार के रहकर कौआ इंसानी भाषा बोलने लगा। उनसे काफी घुल मिल गया है और इंसानी भाषा बोलने लगा है। जबकि कौआ सिर्फ कांव-कांव ही करता है। कभी इंसान की तरह नहीं बोलता लेकिन महाराष्ट्र का काल्या इंसान की तरह बातें करता है। यदि कोई खांसने लगता है तो वह भी खांसकर दिखाता है। जब बच्चे शोर मचाते हैं तो चुप-चुप कहकर बच्चों को डांटने लगता है। यह काओं-काओं नहीं इंसानों जैसी भाषा बोलता है। पापा, बाबा, काका, मम्मी, सरगम, आई, परतु, काकू सब कुछ बोलता है। उसकी आवाज सुनकर हर कोई हैरान है। 


किसी ने इस अनोखे काल्या कौए का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। देखते ही देखते यह कौए का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो को देखकर लोग उस आदिवासी परिवार के घर काल्या को देखने के लिए पहुंच रहे हैं। पहले तो किसी को इस बात पर विश्वास नहीं था लेकिन उसकी आवाज सुनने के बाद वो खुद हैरान रह गये। पूरे इलाके में काल्या की चर्चा हो रही है। काल्या के कारण गारगांव की भी चर्चा अचानक होने लगी है। काल्या ने सोशल मीडिया पर भी धूम मचा कर रख दी है। हर कोई इस काल्या की तारीफ कर रहे हैं।





टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें