ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

New Rules from 1st May: LPG से लेकर बैंकिंग-रेलवे तक, 1 मई से बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

New Rules from 1st May: 1 मई 2025 से कई बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं। ये नियम आपके बैंक अकाउंट, ATM ट्रांजेक्शन, रसोई गैस की कीमतों से जुड़े हैं।

New Rules from 1st May
1 मई से बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम
© File Photo
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

New Rules from 1st May: 1 मई 2025  से कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं, जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। इसमें बैंक अकाउंट से लेकर ATM ट्रांजेक्शन और रसोई गैस की कीमत जुड़ी है। ये बदलाव सीधे तौर पर आपके ट्रांजेक्शन और सर्विस पर असर डालेंगे। एटीएम से पैसे निकालने की सीमा, बैंक चार्ज और गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव समेत कई नये नियम लागू होंगे।


1 मई 2025 से एटीएम से पैसे निकालने पर फ्री ट्रांजेक्शन की लिमिट खत्म हो जाएगी। अब हर बार आपको एटीएम से पैसे निकालने के लिए 19 रुपए चुकाने होंगे। वहीं पहले ये फीस 17 रुपए थी। इसके अलावा, अगर आप बैलेंस चेक करते हैं तो इसके लिए भी आपको 7 रुपए फीस चुकानी होगी हालांकि पहले फीस 6 रुपए थी।


1 मई 2025 से रेलवे टिकट बुकिंग के नियमों में कुछ बदलाव होंगे। 1 मई से  ट्रेन में यात्रा करने वालों को नई व्यवस्था के हिसाब से चलना होगा। अब से वेटिंग टिकट सिर्फ जनरल कोच में ही मान्य होगा। आप स्लीपर कोच में वेटिंग टिकट लेकर यात्रा नहीं कर सकते हैं। 1 मई 2025 से देश के 11 राज्यों में एक राज्य एक आरआरबी योजना लागू की जाएगी। यानी हर राज्य में सभी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को एक साथ जोड़कर एक बड़ा बैंक बनाया जाएगा। इससे बैंकिंग सेवाएं और भी बेहतर होंगी और ग्राहकों को पहले से और अधिक सुविधा भी मिलेगी। यह बदलाव यूपी, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, गुजरात , जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान में लागू किया जाएगा।


हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा की जाती है। इस बार भी 1 मई को गैस सिलेंडर के दाम पर समीक्षा की जाएगी। ये कीमत सीधा आपके जेब पर असर डालेगी। इसके साथ ही आपको 1 मई से एफडी और सेविंग अकाउंट की ब्याज दरों में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। आरबीआई के दो बार रेपो रेट घटाने के बाद से ज्यादातर बैंकों ने सेविंग अकाउंट और एफडी पर ब्याज दरों को घटाया है।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें