ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

क्या आप भी फोन में चलाते हैं 2 सिम कार्ड, तो जान लीजिए TRAI का ये नया नियम

Trai New Recharge Rule: दो सिम कार्ड यूज करने वाले उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। ट्राई की ओर से जारी किये गये नये नियम के मुताबिक बिना रिचार्ज सिम कार्ड को ज्यादा दिनों तक एक्टिवेट रखने की छूट दी गई है।

Trai New Recharge Rule
ट्राई का नया नियम
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Trai New Recharge Rule: टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी TRAI की ओर से नया नियम जारी किया गया है, जिसमें बिना रिचार्ज के सिम कार्ड को ज्यादा दिनों तक एक्टिवेट रखने की छूट दी गई है। अगर आप भी अपने फोन में दो सिम कार्ड्स का यूज करते हैं, तो आपके लिए थोड़ी राहत की खबर है। ट्राई की ओर से जारी किये गये नये नियम के मुताबिक बिना रिचार्ज के सिम कार्ड को ज्यादा वक्त तक एक्टिवेट रखा जा सकता है।


नये नियम के मुताबिक रिलायंस जियो सिम कार्ड को बिना रिचार्ज के 90 दिनों तक एक्टिव रखा जा सकता है। 90 दिनों के बाद सिम को दोबारा एक्टिवेट करना होगा। आपके आखिरी रिचार्ज प्लान के आधार पर इनकमिंग कॉल को एक महीने या फिर कुछ हफ्तों के लिए बंद किया जा सकता है। इसके बाद भी अगर सिम कार्ड रिचार्ज नहीं किया जाता है, तो उसे अस्थायी तौर पर बंद कर दिया जाएगा। साथ ही वो नंबर किसी दूसरे यूजर को दे दिया जाएगा।


वहीं बात करें एयरटेल सिम कार्ड कि तो बिना किसी रिचार्ज के 90 दिन या उससे ज्यादा वक्त तक एक्टिवेट रखा जा सकता है। इसके बाद यूजर को 15 दिनों की अतिरिक्त छूट मिलती है। इस दौरान यूजर को रिचार्ज कराना अनिवार्य है। ऐसा न करने पर मोबाइल नंबर हमेशा के लिए बंद कर दिया जाएगा। साथ ही उस सिम को भी दूसरे को अलॉट कर दिया जाएगा। 


वोडाफोन-आइडिया यूजर बिना रिचार्ज के अपने सिम कार्ड को 90 दिनों तक एक्टिवेट रख सकते है। लेकिन आप अपने सिम को एक्टिवेट रखना चाहते हैं, तो कम से कम 49 रुपये का रिचार्ज कराना होगा।वहीं सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल के सिम को बिना रिचार्ज के सबसे ज्यादा दिनों तक एक्टिवेट रखा जा सकता है। बिना रिचार्ज के बीएसएनएल सिम को करीब 180 दिनों तक एक्टिव रख सकते हैं। 


इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें