ब्रेकिंग
बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाशपटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामददानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देशनालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौतविकास के सभी मोर्चों पर बिहार पीछे क्यों है? आंकड़े जारी कर तेजस्वी ने खोल दी सरकार की पोल, दोनों डिप्टी सीएम को दे दी खुली चुनौतीबिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाशपटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामददानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देशनालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौतविकास के सभी मोर्चों पर बिहार पीछे क्यों है? आंकड़े जारी कर तेजस्वी ने खोल दी सरकार की पोल, दोनों डिप्टी सीएम को दे दी खुली चुनौती

नवरात्र का व्रत खोलने मशहूर रेस्टोरेंट में पहुंचे परिवार के साथ हुआ कांड, वेज खाने में मिली हड्डियां, हो गया बवाल

DESK: नवरात्र का व्रत खोलने के लिए एक मशहूर ढ़ाबे में पहुंची फैमिली के साथ बड़ा खेल हो गया. उन्होंने ढ़ाबे में वेज खाने का आर्डर किया लेकिन जब खाना आया तो उसमें से हड्डियां निकलीं.

नवरात्र का व्रत खोलने मशहूर रेस्टोरेंट में पहुंचे परिवार के साथ हुआ कांड, वेज खाने में मिली हड्डियां, हो गया बवाल
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: नवरात्र का व्रत खोलने के लिए एक मशहूर ढ़ाबे में पहुंची फैमिली के साथ बड़ा खेल हो गया. उन्होंने ढ़ाबे में वेज खाने का आर्डर किया लेकिन जब खाना आया तो उसमें से हड्डियां निकलीं. इसके बाद ढ़ाबे में बवाल मच गया. हालांकि ढाबे के मालिक ने इसे छिपाने के लिए तरह-तरह के बहाने रचे. 


मशहूर सेठी ढ़ाबा में हुआ कांड

चंडीगढ़-दिल्ली हाईवे पर जीरकपुर में मशहूर सेठी ढाबा है. यहां खाने वालों की भीड़ लगी रहती है. इस ढ़ाबे में आज बवाल मच गया. नवरात्र का व्रत कर रहे लिए जीरकपुर वीआईपी रोड निवासी अमरदीप और कनिका अपने परिवार के साथ सेठी ढाबा खाना खाने आई थी. व्रत खोलने के उन्होंने वेज खाना ऑर्डर किया. जब खाना आया और उसे खाने लगी तो सब्जी में चिकन की हड्डियां निकल गयी. इसके बाद वहां हंगामा मच गया. परिवार ने कहा है कि वे पुलिस और सरकार के खाद्य विभाग में भी मामले की शिकायत दर्ज कराएंगे. वे कह रहे हैं कि ढ़ाबे के मालिक के कारमाने से उनकी धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंची है.


मशहूर है सेठी ढाबा

चंडीगढ़-दिल्ली हाईवे पर स्थित सेठी ढाबा काफी मशहूर है. सेठी ढाबा स्थानीय लोगों और पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है. यहां अक्सर फिल्मी सितारे भी आते रहते हैं. सेठी ढाबा का नाम सुनकर ही जीरकपुर के एक परिवार के लोग वहां खाना खाने गए थे. महिला अमरदीप और कनिका ने बताया कि नवरात्रि व्रत के बाद सेठी ढाबा में कुछ स्वादिष्ट खाना खाने के लिए आए थे. खाने में सब्जी ऑर्डर किया था, लेकिन खाना खाते हुए जब उनके शाकाहारी खाने में हड्डियां मिली तो वह हैरान हो गईं.


मालिक ने कहा- सब्जी की है हड्डियां

वेज खाने में हड्डी देखकर नाराज परिवार ने जब शोर शराबा शुरू किया तो ढाबे में मौजूद ग्राहकों में आक्रोश फैल गया और वे भी हंगामा करने लगे. जब उन्होंने ढाबा मालिक के बेटे वंश सेठी से इसकी शिकायत की तो उसने अजीब बात कहना शुरू कर दिया. पहले तो उसने कहा कि ये हड्डियां सब्जियों की है, चिकन की नहीं. जब परिवार संतुष्ट नहीं हुआ तो उसने कहा कि उसके रसोई के कर्मचारियों से गलती हो गयी है.


उधर, शाकाहारी खाने में हड्डियां मिलने की घटना के बाद जब मीडिया ने सेठी ढाबा के मालिक सोनू सेठी से बात की तो उन्होंने कहा कि यह घटना किसी साजिश के तहत हुई है. जानबूझकर हमारे ढाबे की बदनामी करने की कोशिश की गई है.


उधर शाकाहारी खाने में हड्डी मिलने से परेशान परिवार वालों ने बताया कि वे नवरात्र का व्रत रखे हुए थे और उनके साथ धोखा हुआ है जिससे सबका भरोसा टूट गया है.  परिवार ने कहा है कि वे खाद्य विभाग में भी मामले की शिकायत दर्ज कराएंगे. उन्होंने अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई करने और यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया है कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न घटे.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें