ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायलमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल

चांद का हुआ दीदार, कल धूमधाम के साथ मनाया जाएगा ईद-उल-फितर का त्योहार

ईद उल फितर रोजा खोलने का त्योहार है। यह रमजान के समापन का पर्व है। सऊदी अरब के एक दिन बाद भारत में ईद मनाई जाती है। सऊदी अरब में 29 मार्च को ईद का चांद दिख था। वहां 30 मार्च को ही ईद मनाई गई। जबकि भारत में आज चांद दिखने के बाद ऐलान किया गया।

BIHAR
ईद मुबारक
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

EID 2025: कल सोमवार 31 मार्च को देशभर में ईद का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। चांद के दिखने के बाद यह ऐलान किया गया है। बिहार में भी कल ईद मनाई जाएगी।खानकाह मुजिबिया ने कल ईद मनाने का ऐलान किया है। खानकाह मुजिबिया ने कहा ईद के चांद का दीदार हो गया है। 


इसलिए 31 मार्च को पूरे बिहार में ईद उल फितर मनाई जाएगी। इससे पहले 29 मार्च को सऊदी अरब में चांद दिखा था। ईद को लेकर बाजारों की रौनक बढ़ गयी है। लोग देर रात तक जमकर खरीदारी कर रहे हैं। इसे लेकर लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है। कल पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में सुबह नमाज पढ़ा जाएगा। जिसमें भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल होंगे और एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देंगे। 


ईद उल फितर रोजा खोलने का त्योहार है। यह रमजान के समापन का पर्व है। सऊदी अरब के एक दिन बाद भारत में ईद मनाई जाती है। सऊदी अरब में 29 मार्च को ईद का चांद दिख था। वहां 30 मार्च को ही ईद मनाई गई। जबकि भारत में आज 30 मार्च को चांद दिखने के बाद 31 मार्च को ईद मनाने की घोषणा की गयी। देशभर में कल ईद उल फितर का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। भारत के अलावे पाकिस्तान और बांग्लादेश समेत कई दूसरे देशों में भी कल ईद मनाई जाएगी। देशभर की अलग-अलग मस्जिदों और ईदगाहों में बड़ी तादाद में लोग ईद की नमाज अदा करेंगे। पटना के गांधी मैदान में भी ईद की नमाज अदा की जाएगी।



टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें