ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Mansoon 2025: बदलने वाला है मौसम का मिजाज, निकाल लीजिए छतरी; समय से 8 दिन पहले भारत पहुंचा मानसून

Mansoon 2025: भारत में मानसून ने दस्तक दे दी है. पिछले 16 साल में पहली बार ऐसा हुआ है कि मानसून समय से 8 दिन पहले केरल पहुंच गया है. जल्द ही यह पूरे देश में एक्टिव हो जाएगा और बारिश का दौर शुरू हो जाएगा.

Mansoon 2025
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Mansoon 2025: भारत में मॉनसून ने इस साल तय समय से पहले दस्तक दे दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार, 24 मई 2025 को आधिकारिक रूप से घोषणा की कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून केरल पहुंच चुका है, जबकि इसकी सामान्य तिथि 1 जून होती है।


IMD ने अपने बयान में कहा कि, "दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने 24 मई 2025 को केरल में प्रवेश कर लिया है। यह सामान्य तिथि से आठ दिन पहले की शुरुआत है। वर्ष 2009 में 23 मई को मॉनसून आया था। उसके बाद यह पहली बार है जब मॉनसून इतनी जल्दी पहुंचा है।"


पिछले वर्ष, 2024 में मॉनसून ने 30 मई को केरल में दस्तक दी थी। मौसम विभाग ने पहले ही इस साल मॉनसून के जल्दी आने की संभावना जताई थी। IMD के अनुसार, केरल और आसपास के क्षेत्रों में अगले दो दिनों में मॉनसून के प्रभाव में वृद्धि होगी और अगले सात दिनों तक भारी बारिश की संभावना है।


हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि केरल में मॉनसून का जल्दी पहुंचना यह संकेत नहीं देता कि यह देश के अन्य हिस्सों में भी समय से पहले पहुंचेगा। प्रत्येक क्षेत्र में मॉनसून की प्रगति स्थानीय मौसमी परिस्थितियों पर निर्भर करती है। 


बता दें कि मानसून अमूमन 1 जून को केरल में दस्तक देने के बाद धीरे-धीरे पूरे देश में फैलता है और 8 जुलाई तक अधिकांश राज्यों को कवर कर लेता है। इसके बाद यह 17 सितंबर के आसपास राजस्थान के रास्ते वापसी शुरू करता है और 15 अक्टूबर तक समाप्त हो जाता है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें