ब्रेकिंग
अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी

प्राण प्रतिष्ठा पर केंद्रीय कर्मियों को बड़ी सौगात, मोदी सरकार ने लिया यह फैसला

DELHI: आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में निर्माणाधीन श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अयोध्या में भव्य तैयारियां की गई है। प्राण प्रतिष्ठा क

प्राण प्रतिष्ठा पर केंद्रीय कर्मियों को बड़ी सौगात, मोदी सरकार ने लिया यह फैसला
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI: आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में निर्माणाधीन श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अयोध्या में भव्य तैयारियां की गई है। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर धार्मिक अनुष्ठान भी शुरू हो गए हैं। इसी बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्राण प्रतिष्ठा पर 22 जनवरी को सभी सरकारी दफ्तर आधे दिन के लिए बंद रहेंगे।


दरअसल, केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने घोषणा की है कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा यानी 22 जनवरी को आधे दिन के लिए सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। उन्होंने कहा है कि केंद्रीय कर्मचारियों को आधे दिन का ब्रेक दिया जाएगा। लोगों की जनभावना को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इससे पहले उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गोवा, हरियाणा और छत्तीसगढ़ सरकार ने सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान किया था।


सरकार ने अपने आदेश में कहा है कि, ''अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को पूरे भारत में मनाई जाएगी। कर्मचारियों उत्सव में भाग ले सकें इसके लिए यह निर्णय लिया गया है कि पूरे भारत में सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालय, केंद्रीय संस्थान और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठान 22 जनवरी 2024 को दोपहर 2:30 मिनट तक आधे दिन के लिए बंद रहेंगे।''


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें