ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

महाशिवरात्रि पर मंदिर गई थी महिला, शिवलिंग के सामने मत्था टेकते ही हो गई मौत

DESK : महाशिवरात्रि के मौके पर एक महिला मंदिर में भगवान शंकर के सामने मत्था टेकने गई थी पर उसे क्या पता था कि वह कभी लौट कर घर नहीं आएगी. मामला गोरखपुर के नौसढ़ चौकी अंत

महाशिवरात्रि पर मंदिर गई थी महिला, शिवलिंग के सामने मत्था टेकते ही हो गई मौत
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : महाशिवरात्रि के मौके पर एक महिला मंदिर में भगवान शंकर के सामने मत्था टेकने गई थी पर उसे क्या पता था कि वह कभी लौट कर घर नहीं आएगी. मामला गोरखपुर के  नौसढ़ चौकी अंतर्गत हरैया गांव की है. 

जहां महाशिवरात्रि के मौके पर एक हैरान कर देने वाली घटना घटी. दरअसल हरैया गांव की रहने वाली एक 60 साल की महिला मंदिर में पूजा- अर्चना के लिए गई थी, लेकिन जैसे ही महिला ने शिवलिंग पर मत्था टेका वैसे ही उसके प्राण निकल गए. शिवलिंग के सामने महिला की मौत से गांव भर में लोग हैरान हैं.

मृतक महिला विभक्ति देवी के घरवालों ने बताया कि विभक्ति देवी महाशिवरात्रि के मौके पर सुबह 4 बजे घर के पास बने शिव मंदिर में पूजा करने के लिए गई थी. इस दौरान उनके पति भी उनके साथ थे. गवान भोलेनाथ का जलाभिषेक और पूजा करते ही विभक्ति देवी ने जैसे ही शिवलिंग पर मत्था टेका और उनके शरीर में हलचल बंद हो गई. उस समय उनके साथ रहे पति ने उठाने के लिए कई बार आवाज लगाई लेकिन वो नहीं उठ सकीं.  

इसके बाद मंदिर में मौजूद अन्य लोग उन्हें तुरंत उठा कर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. महाशिवरात्रि के मौके पर गोरखपुर में हुई इस घटना की  हर तरफ चर्चा हो रही है. 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें