ब्रेकिंग
पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्टPMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियांहत्या या आत्महत्या? बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिसबिहार में जहरीली शराब कांड पर गरमाई सियासत, तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर बताया ‘शराबबंदी का सच’BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाकपटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्टPMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियांहत्या या आत्महत्या? बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिसबिहार में जहरीली शराब कांड पर गरमाई सियासत, तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर बताया ‘शराबबंदी का सच’BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक

महाराष्ट्र CM के घर कोरोना की दस्तक, मातोश्री के बाहर तैनात 3 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव

MUMBAI : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। खबर मुंबई से है जहां महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री के बाहर कोरोना ने दस्तक दी है। मातोश्री की सुरक्षा में त

महाराष्ट्र CM के घर कोरोना की दस्तक, मातोश्री के बाहर तैनात 3 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUMBAI : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। खबर मुंबई से है जहां महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री  के बाहर कोरोना ने दस्तक दी है। मातोश्री  की सुरक्षा में तैनात तीन पुलिसकर्मियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है । कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। 


मुंबई में मातोश्री के बाहर तैनात 3 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का पूरा परिवार मातोश्री में रहता है। महाराष्ट्र में कोरोना के अब तक साढ़े ग्यारह हजार से ज्यादा केस हो चुके हैं। महाराष्ट्र देश में इस जानलेवा वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है।


इससे पहले उद्धव के घर के बाहर चाय का स्टॉल लगाने वाला एक शख्स कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। मातोश्री पर तैनात पुलिसकर्मी वहां चाय पीते रहते थे। इसी को देखते हुए मातोश्री पर तैनात 130 पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन किया गया था।मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के घर मातोश्री के पास चाय की दुकान लगाने वाले शख्स में अप्रैल महीने की शुरुआत में कोरोना संक्रमण पाया गया था। इसके बाद मातोश्री और आसपास के इलाकों में तैनात किए गए पुलिस के 130 से अधिक जवानों को क्‍वारंटीन के लिए भेजा गया था। बीएमसी ने पूरे इलाके को सैनिटाइज करने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया था।


बता दें कि देशभर में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र राज्य कोरोना वायरस के संक्रमण का आतंक झेल रहा है। महाराष्ट्र में शुक्रवार को अभी तक में सबसे ज्यादा कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 1008 नए मामले सामने आए है।  वहीं पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना से कुल 26 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही महाराष्ट्र राज्य में कोविड-19 संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 11,506 हो चुकी है। यहां अब तक कोरोना से 485 लोगों की जान भी जा चुकी है। महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की रिकवरी की बात करें, तो कुल 1879 मरीज अब तक इलाज से पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें