ब्रेकिंग
परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ....ज्वेलरी शॉप में कस्टमर बनकर आए बदमाश, दुकानदार को चकमा देकर 22 लाख के गहने ले भागेपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ....ज्वेलरी शॉप में कस्टमर बनकर आए बदमाश, दुकानदार को चकमा देकर 22 लाख के गहने ले भागेपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार

महाकुंभ में भगदड़ से मौतों पर रो पड़े महामंडलेश्वर प्रेमानंद पुरी, कहा-सेना के हवाले क्यों नहीं किया महाकुंभ

Mahakumbh Stampede: महाकुंभ में हुई भगदड़ और मौतों पर बातचीत करते हुए पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के महामंडलेश्वर प्रेमानंद पुरी अचानक रो पड़े। उन्होंने कहा-'हमने पहले ही कहा था कुंभ की सुरक्षा को आर्मी के हवाले किया जाए लेकिन किसी ने हमारी नहीं सुनी

Mahakumbh Stampede
भगदड़ से मौतों पर रो पड़े महामंडलेश्वर प्रेमानंद पुरी
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Mahakumbh Stampede: यूपी के प्रयागराज में चल रहे  महाकुंभ में बुधवार अहले सुबह भगदड़ मच गई। संगम नोज पर भीड़ के चलते मची भगदड़ में 17 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कई लोग घायल हैं। इसी बीच भगदड़ पर बात करते हुए पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के महामंडलेश्वर प्रेमानंद पुरी अचानक रो पड़े। उन्होंने कहा-' हमने पहले ही कहा था कुंभ की सुरक्षा को आर्मी के हवाले किया जाए लेकिन किसी ने हमारी नहीं सुनी।


उन्होंने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था से कुंभ कलंकित हो गया। इतनी जनता आने के बाद ये पुलिस के संभालने का काम नहीं हैं। इसी का परिणाम है कि किसी बाप का बेटा चला गया, किसी का कोई। बहुत दुखद समाचार है, मेरा मन बहुत व्यथित है। मैं अखाड़े में अपने साथियों से कहकर आया कि आप लोग यहां से ये अनाउंस मत कीजिए कि ये सब हो गया है। आप धीरे-धीरे अपने भक्तों से अपने कैंपों में लौटने के लिए कहिए। क्योंकि इससे वहां भी भगदड़ मचने की आशंका है। उन्होंने आगे कहा- 'अगर कुंभ सेना के हवाले किया जाता तो मुझे नहीं लगता कि इतना बड़ा हादसा होता। मुझे बहुत दुख है, बहुत ज्यादा दुख है'।


आपको बता दें कि 13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ में अब तक करीब 15 करोड़ लोग गंगा में डुबकी लगा चुके हैं। आज यानी बुधवार को मौनी अमावस्या पर ही 10 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही थी। इस बीच इस हादसे ने हालातों को बदल दिया है। भगदड़ के बाद पुलिस-प्रशासन की ओर से राहत-बचाव कार्य चलाया जा रहा है।


इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें