ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भयंकर भीड़, संगम से फाफामऊ तक 12 किमी लंबा जाम, अब तक 54 करोड़ ने लगाई डुबकी

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में लोगों की बेतहाशा भीड़ बढ़ती ही जा रही है। भीड़ के कारण प्रयागराज के आसपास की सभी सड़कें जाम हो गई हैं।

Mahakumbh 2025
अब तक 54 करोड़ लोगों ने संगम में लगाई डुबकी
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Mahakumbh 2025: महाकुंभ खत्म होने में बस 8 दिन बचे हैं। लिहाजा देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु बड़ी संख्या में महाकुंभ पहुंच रहे हैं। जिससे प्रयागराज के आसपास की सभी सड़कें जाम हो गई हैं। लोग घंटों तक एक ही जगह कार के अंदर फंसे हुए हैं। प्रयागराज में एक बार फिर महाजाम लगा है। संगम जाने वाले सभी रास्तों पर गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें है। सोमवार रात 8 बजे संगम से फाफामऊ तक 12 किमी लंबा जाम लगा रहा। महाकुंभ से 10-12 किमी के एरिया में पूरे शहर के यही हालात हैं। लोग घंटों से गाड़ियों में बैठे हैं। लोगों को 4-5 किलोमीटर का फासला तय करने में 3 से 4 घंटे लग रहे हैं।


दरअसल महाकुंभ समापन की तरफ बढ़ रहा है। 13 जनवरी से शुरू हुआ महाकुंभ 26 फरवरी को खत्म हो जाएगा। 26 तारीख को महाशिवरात्रि है। जिसके कारण महाकुंभ में भीड़ रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। हर रोज औसतन 1 करोड़ श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने प्रयागराज पहुंच रहे हैं। इसकी वजह से प्रयागराज के हर एंट्री प्वाइंट जाम पड़े हुए हैं। पुलिस ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए सड़क पर हैं लेकिन लोगों को जाम से छुटकारा नहीं मिल रहा है।


शहर में जाम की स्थिति बेहद खराब है। ना लोग आगे जा सकते है ना ही पीछ जा सकते हैं। जो जहां है, वहीं गाड़ियों में फंसा है। 8 से 10 किमी के सफर में लोगों को 6 से 8 घंटे का समय लग रहा है। वहीं दूसरी ओर महाकुंभ आने के लिए लोगों की भीड़ रूकने का नाम नहीं ले रही है। महाकुंभ में रविवार को 1 करोड़ 49 लाख लोगों ने डुबकी लगाई थी। जबकि सोमवार को 1 करोड़ 35 लाख से अधिक श्रद्धालु त्रिवेणी पहुंचे। वहीं महाकुंभ की शुरुआत से अब तक 54.31 करोड़ से अधिक लोग संगम में स्नान कर चुके हैं।  

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें