ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

Mahakumbh 2025: रोड एक्सीडेंट में जख्मी होने के बाद महाकुंभ नहीं जा सके लंदन से आए श्रद्धालु, डॉक्टर्स ने हॉस्पिटल में मंगवाया संगम का जल

Mahakumbh 2025: रोड एक्सीडेंट में जख्मी होने के बाद लंदन के कुछ श्रद्धालु महाकुंभ नहीं जा सके। जिसके बाद डॉक्टर्स ने उनके लिए हॉस्पिटल में संगम का जल मंगवाया।

 Mahakumbh 2025
डॉक्टर्स ने हॉस्पिटल में मंगवाया संगम का जल
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में हर दिन देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। महाकुंभ अब बस खत्म ही होने वाला है। लिहाजा संगम में डुबकी लगाने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। वहीं महाकुंभ में स्नान के लिए लंदन से आए श्रद्धालुओं में से कुछ लोग हादसे के शिकार हो गए, जिसके कारण वो महाकुंभ जाकर पवित्र संगम में स्नान नहीं कर पाए। लेकिन कानपुर के हैलट हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने अनोखा तरीका निकाला और अस्पताल में ही त्रिवेणी स्नान का पुण्य लाभ दिलाया।


दरअसल लंदन में रहने वाले एसके दास और उनका परिवार 16 फरवरी को प्रयागराज कुंभ के लिए दिल्ली-कोलकाता हाईवे से होते हुए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र में उनकी ट्रैवलर गाड़ी का भीषण एक्सीडेंट हो गया, जिसमें 10 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को कानपुर के मेडिकल कॉलेज स्थित हैलट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने घायलों का इलाज किया।


एक्सीडेंट के कारण सभी घायल कुंभ स्नान नहीं कर पाने से बेहद दुखी थे। जब इस बारे में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला को जानकारी मिली तो उन्होंने अपने स्टाफ से पता कराया कि कौन-कौन संगम स्नान कर चुका है और किसके पास संगम का पवित्र जल है। इस दौरान पता चला कि एक नर्स हाल ही में  महाकुंभ के संगम में डुबकी लगाकर आई हैं और उनके पास संगम का जल भी है। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने पवित्र जल से सभी एनआरआई श्रद्धालुओं को त्रिवेणी स्नान कराया। जिसके बाद उन सभी के चेहरे पर खुशी की झलक थी।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें