ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

Maha Kumbh : महाकुंभ में स्नान कर रहे थे NCP नेता, त्रिवेणी संगम में हो गई मौत; यह रही वजह

Maha Kumbh : एनसीपी (शरद गुट) नेता महेश कोठे त्रिवेणी संगम में स्नान कर रहे थे। इस दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा और मौत हो गई। उनके निधन पर शरद पवार ने दुख जताया है।

Maha Kumbh
NCP नेता की मौत
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Maha Kumbh : महाकुम्भ का पहला अमृत (शाही) स्नान मंगलवार को मकर संक्रांति पर शुरू हो गया है। अखाड़ों के साथ श्रद्धालुओं का रेला थम नहीं रहा है। इस बीच अब खबर यह है कि एनसीपी (शरद गुट) के एक नेता प्रयागराज में त्रिवेणी संगम में स्नान कर रहे थे। इस दौरान उनकी मौत हो गई। 60 साल के यह नेता महाराष्ट्र में सोलापुर नगर निगम के मेयर रह चुके हैं। अब आज यानी  बुधवार को उनका पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए सोलापुर जाएगा। 


दरअसल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता महेश कोठे की प्रयागगाज के त्रिवेणी संगम पर स्नान करते समय दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। उनके करीबी ने यह जानकारी दी। वह 60 वर्ष के थे। यह घटना गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती नदी के त्रिवेणी संगम पर हुई। नदी के पानी में ही उन्हें दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 


बता दें कि महेश कोठे ने बीते साल हुए विधानसभा चुनाव में सोलापुर से बीजेपी के विजय देशमुख के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ा था। हालांकि, इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। उनके परिवार में पत्नी और एक बेटा है। उनके निधन पर एनसीपी मुखिया शरद पवार ने दुख जताया है। 


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, मेरे पुराने सहयोगी महेश कोठे का प्रयागराज में निधन हो गया. उनका सोलापुर के सामाजिक और राजनीतिक परिदृश्य पर बड़ा प्रभाव था। उनके निधन से सोलापुर ने एक समर्पित कार्यकर्ता खो दिया। दुख की इस घड़ी में हम सभी उनके परिवार के साथ खड़े हैं। हार्दिक संवेदना!

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें