ब्रेकिंग
पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजापीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ के लिए रेलवे ने कर दी बड़ी व्यवस्था, तीन दिन चलेगी वंदे भारत स्पेशल ट्रेन, जल्दी बुक करा लें टिकट

Maha Kumbh 2025: उत्तर रेलवे ने प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए 15, 16 और 17 फरवरी को नई दिल्ली और वाराणसी के बीच प्रयागराज के रास्ते वंदे बारत स्पेशल ट्रेन को चलाने का फैसला लिया है।

Maha Kumbh 2025
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज जाने वाले लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। महाकुंभ जाने वाले लोग अब वंदे भारत एक्सप्रेस से अपना टिकट बुक करा सकते हैं। आज से अगले तीन दिनों तक प्रयागराज के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन किया जाएगा।


उत्तर रेलवे ने प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए 15, 16 और 17 फरवरी को नई दिल्ली और वाराणसी के बीच प्रयागराज के रास्ते वंदे बारत स्पेशल ट्रेन को चलाने का फैसला लिया है। रेलवे की तरफ से इस ट्रैन के परिचानल को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया गया है। अगले तीन दिनों के भीतर जिन लोगों को महाकुंभ जाना है, वह अपनी टिकट बुक करा सकते हैं।


वंदे भारत स्पेशल ट्रेन संख्या 02252 नई दिल्ली से सुबह 5.30 बजे खुलेगी और दोपहर 12.00 बजे प्रयागराज के रास्ते 2.20 बजे वाराणसी पहुंचेगी। यह ट्रेन 15 फरवरी से तीन फेरे लगाएगी। दिल्ली से महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालु इस ट्रेन से अपना टिकट बुक करा सकते हैं। वापसी में ट्रेन संख्या 02251 वाराणसी से दोपहर 3.15 बजे खुलेगी और शाम 5.20 बजे प्रयागराज होते हुए रात को 11.50 बजे नई दिल्ली पहुंच जाएगी।


रेल अधिकारियों की मानें तो शनिवार और रविवार को महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इस ट्रेन के परिचालन से दिल्ली से प्रयाग जाने वाले लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। बता दें कि पिछले वीकेंड के दौरान माघी पूर्णिमा के मौके पर उमड़ी भारी भीड़ के कारण पूरी व्यवस्था ध्वस्त हो गई थी और पूरा प्रयागराज और उत्तर प्रदेश भयंकर जाम से कराह रहा था। ट्रेनों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें