ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

शीतकालीन सत्र के पहले दिन लोकसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा, कांग्रेस ने किया वॉक आउट

DELHI: संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन आज लोकसभा में विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया. प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष ने जबर्दस्त हंगामा और नारेबाजी की. विपक्षी नेताओं ने फारूक अब्दु

शीतकालीन सत्र के पहले दिन लोकसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा, कांग्रेस ने किया वॉक आउट
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI: संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन आज लोकसभा में विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया. प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष ने जबर्दस्त हंगामा और नारेबाजी की. विपक्षी नेताओं ने फारूक अब्दुल्ला की नजरबंदी को गैरकानूनी बताते हुए हंगामा किया.


लोकसभा में विपक्ष ने "तानाशाही बंद करो, तानाशाही नहीं चलेगी, झूठे केस बंद करो" जैसे नारे लगाये और हंगामा किया. जम्मू-कश्मीर की स्थिति और फारुक अब्दुल्ला की नजरबंदी पर हंगामे के बाद प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने लोकसभा से वॉक आउट कर दिया. इससे पहले शिवसेना के सांसद भी सदन की कार्यवाही छोड़कर संसद से बाहर चले गये.


जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद फारुक अब्दुल्ला की नजरबंदी पर विपक्ष के नेताओं ने गृह मंत्री से जवाब मांगा. सुगाता रॉय ने कहा कि 'फारुक 83 साल के हैं. आप या तो सरकार को निर्देश दें कि फारुक अब्दुल्ला को जल्द से जल्द रिहा करें या फिर आप गृह मंत्री को सदन के सामने अपना पक्ष रखने के लिए कहें. कश्मीर एक जेल में बदल चुका है.' सदन में कांग्रेस ने कहा कि "फारुक अब्दुल्ला को यहां लाया जाए. यह उनका संवैधानिक अधिकार है. हमने खुद भी जम्मू-कश्मीर जाने की कोशिश की, लेकिन हमारे नेता राहुल गांधी को एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया."


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें