ब्रेकिंग
मैरिज हॉल में पुलिस की छापेमारी से हड़कंप, शादी के मंडप से हिरासत में लिए गए 8 महिला समेत 24 लोग; क्या है मामला?वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमैरिज हॉल में पुलिस की छापेमारी से हड़कंप, शादी के मंडप से हिरासत में लिए गए 8 महिला समेत 24 लोग; क्या है मामला?वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश

लोकसभा में छाया बिहारी डिश; लिट्टी-चोखा के साथ सिलाव खाजा, भोजपुर के खुरमा और सारण के रसगुल्ला का दिखा जलवा

DELHI: पीएम मोदी ने लिट्टी-चोखा खाकर बिहारी डिश को चर्चा में तो ला ही दिया है अब लोकसभा में भी बिहारी डिश की चर्चा गूंज रही है। आज बिहार के सारण से बीजेपी सांसद राजीव प्रताप र

लोकसभा में छाया बिहारी डिश; लिट्टी-चोखा के साथ सिलाव खाजा, भोजपुर के खुरमा और सारण के रसगुल्ला का दिखा जलवा
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI: पीएम मोदी ने लिट्टी-चोखा खाकर बिहारी डिश को चर्चा में तो ला ही दिया है अब लोकसभा में भी बिहारी डिश की चर्चा गूंज रही है। आज बिहार के सारण से बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी ने बिहार के तमाम फेमस मिठाई की चर्चा की।


आज संसद में बिहारी डिश की चर्चा ने सभी के मुंह में पानी ला दिया। राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के हुनर हाट में बिहारी लिट्टी चोखा का स्वाद भी लिया और उसकी ब्रांडिंग भी की। इसके साथ ही उन्होनें कहा कि बिहार में बहुत सारी मिठाईयां फेमस हैं। छठ खरना खीर, सारण के शीतलपुर का रसगुल्ला एवं खुरचन, नालंदा का पेड़ा, सिलाव का खाजा, रुन्नीसैदपुर की बालूशाही और भोजपुर का बेलग्रामी भी मशहूर है।


दरअसल राजीव प्रताप रूडी सदन में भारतीय व्यंजनों की ब्रांडिंग का मुद्दा उठा रहे थे। उन्होनें कहा कि भारत के डिश की विदेशों तक में बड़ी मांग है। भारत के डिश की मांग को देखा जाएतो हमारा देश छठवें स्थान पर आता है। उन्होनें कहा कि देश में इतने सारे राज्य है और उन राज्यों में अलग-अलग तरह की डिशेज की भरमार है। उन्होनें कहा कि देश के फेमस डिशों के मार्केटिंग की आवश्यकता है।उन्होनें कहा कि भारत में पांच लाख रेस्टूरेंट है और अकेले ये रेस्टोरेंट सरकार को अठ्ठारह हजार करोड़ की आमदनी देते हैं। भारत के डिश को विश्व की बड़ी-बड़ी हस्तियां पसंद करती हैं। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें