ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारेबिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट!पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंकबिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारेबिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट!पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक

किसान आंदोलन : PM मोदी कर रहे हैं हाई लेवल मीटिंग, किसान संगठनों से वार्ता के पहले रणनीति पर चर्चा

DELHI : देश में नए कृषि कानून लागू किए जाने के बाद किसानों का आंदोलन जारी है. किसान आंदोलन का आज दसवां दिन है और आज किसान संगठनों से होने वाली वार्ता के ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाई ले

किसान आंदोलन : PM मोदी कर रहे हैं हाई लेवल मीटिंग, किसान संगठनों से वार्ता के पहले रणनीति पर चर्चा
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI : देश में नए कृषि कानून लागू किए जाने के बाद किसानों का आंदोलन जारी है. किसान आंदोलन का आज दसवां दिन है और आज किसान संगठनों से होने वाली वार्ता के ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर समेत अन्य मंत्रियों के साथ एक हाई लेवल मीटिंग कर रहे हैं.

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी प्रधानमंत्री के साथ हो रही इस बैठक में मौजूद हैं. इस बैठक में आज किसान संगठनों से होने वाली बातचीत के पहले सरकार अपनी रणनीति तय कर रही है. आज दोपहर 2 बजे से किसान संगठनों के साथ पांचवें दौर की बातचीत शुरु होनी है, इसके पहले चार दौर में बातचीत बेनतीजा रही है. किसान कृषि कानून से जुड़े तीन अध्यादेश को वापस लेने की मांग कर रहे हैं, जबकि सरकार यह बता रही है कि उसकी तरफ से लाया गया कानून किसानों के हित में है. किसान संगठनों ने अब तक सरकार के सामने जो बिंदु उठाए हैं उस पर सरकार किसानों को संतुष्ट नहीं कर पाई है. हालांकि सरकार ने इतना जरूर कहा है कि एमएसपी जारी रहेगी.

आज प्रधानमंत्री जो हाई लेवल मीटिंग कर रहे हैं उसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं. सरकार यह तय कर सकती है कि किसानों के आंदोलन को लेकर उसकी नीति क्या रहेगी. केंद्र सरकार किसी भी कीमत पर कृषि कानूनों को वापस नहीं लेना चाहती. किसान संगठन के नेता भी लगातार कह रहे हैं कि अगर कानून वापस नहीं लिए गए तो उनका आंदोलन खत्म नहीं होगा. दिल्ली के तमाम बॉर्डर पर लगातार हजारों की तादाद में किसान धरने पर बैठे हैं और जंतर-मंतर पर अपना आंदोलन करने के लिए वह दिल्ली में आने की अनुमति चाह रहे हैं.


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें