ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Kerala: नाबालिग लड़की से 62 लोगों ने किया दुष्कर्म, रौंगटे खड़े कर देगी जुर्म की ये दास्तान

केरल के पथानामथिट्टा में एक नाबालिग लड़की से 62 लोगों ने दुष्कर्म किया है। आरोप है कि पीड़िता के साथ 2 साल में 62 लोगों ने दुष्कर्म किया है। दलित समुदाय की इस लड़की से विभिन्न जगहों पर दुष्कर्म किया गया। इस मामले में अब तक 27 लोगों को पुलिस ने गिरफ्त

Kerala: नाबालिग लड़की से 62 लोगों ने किया दुष्कर्म, रौंगटे खड़े कर देगी जुर्म की ये दास्तान
Kerala news 62 people raped a minor girl
© google
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK:  केरल के पथानामथिट्टा जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक नाबालिग लड़की से 62 लोगों ने दुष्कर्म किया है। आरोप है कि पीड़िता के साथ 2 साल में 62 लोगों ने दुष्कर्म किया है। दलित समुदाय की इस लड़की से विभिन्न जगहों पर दुष्कर्म किया गया। इस मामले में अब तक 27 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनमें से 4 नाबालिग भी हैं। 


पीड़ित लड़की ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि 13 साल की उम्र से 62 लोगों ने उसका यौन शोषण किया था। लड़की का उसके खेल प्रशिक्षकों, साथी एथलीटों और सहपाठियों द्वारा शोषण किया गया है। 


लड़की ने काउंसलिंग के दौरान बताया कि उसके साथ 5 साल से यौन शोषण हो रहा था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पथानामथिट्टा जिले के दो थानों में एफआईआर दर्ज की गई हैं। यह भारत का पहला ऐसा केस है, जिसमें एक पीड़िता के साथ इतनी बड़ी संख्या में लोगों ने यौन शोषण किया और पुलिस ने इतनी ज्यादा गिरफ्तारियां की हैं।


अपलो बता दें कि लड़की एक एथलीट है। जांच में पुलिस को ऐसे सबूत मिले हैं जिनसे पता चलता है कि लड़की के साथ उनके कोच, साथी एथलीट और सहपाठियों सहित कई लोगों ने रेप किया है।


फिलहाल घटना की व्यापक जांच के लिए एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है। इस टीम को पथानामथिट्टा के पुलिस उपाधीक्षक पी. एस. नंदकुमार लीड कर रहे हैं। टीम में विभिन्न रैंक और थानों के 25 पुलिस अधिकारी शामिल किये गए हैं। जिला पुलिस प्रमुख रोजाना जांच की प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं।

इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें