ब्रेकिंग
रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासरामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास

Jyoti malhotra: ISI के हनीट्रैप में फंसी ज्योति पर DGP का तंज – संस्कार नहीं दिए तो बच्चे बिक जाएंगे गिफ्ट और फॉरेन ट्रिप के लालच में!

Jyoti malhotra: ISI एजेंट के हनीट्रैप में फंसी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को लेकर पूर्व DGP एसपी वैद्य ने उठाया सवाल – क्या गिफ्ट और फॉरेन ट्रिप के लालच में युवा देश के साथ कर रहे हैं गद्दारी?

ज्योति मल्होत्रा, ISI, हनी ट्रैप, फॉरेन ट्रिप, पाकिस्तान, एजेंसी, यूट्यूबर, डीजीपी, एसपी वैद्य, गिफ्ट, राष्ट्रीय सुरक्षा, संस्कार, युवा पीढ़ी, देशद्रोह, intelligence agencies, Pakistan honeytrap, fore
DGP commented on jyoti malhotra
© Google
Nitish KumarNitish Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Jyoti malhotra: पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को लेकर जम्मू-कश्मीर के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) एसपी वैद्य ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा कि ऐसी घटनाएं हमारे समाज में संस्कारों की कमी और गलत परवरिश का नतीजा हैं। उन्होंने इस मसले को लेकर माता-पिता और समाज को भी कठघरे में खड़ा किया।


जम्मू कश्मीर के पूर्व  डीजीपी ने एक्स (Twitter) पर लिखा कि अगर हम अपने बच्चों को अच्छे संस्कार नहीं देंगे तो वे ज्योति मल्होत्रा बन जाएंगे। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर कैसे यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा जनवरी 2025 में पहलगाम तक पहुंच गई, और पाकिस्तान के उच्चायोग में तैनात दानिश नाम के ISI एजेंट से उसका संबंध बन गया?


ISI एजेंट के चंगुल में कैसे फंसी ज्योति?

पूर्व डीजीपी के अनुसार, पाकिस्तान की रणनीति होती है कि वह प्रभावशाली यूट्यूबर्स को पार्टी, गिफ्ट और विदेश ट्रिप का लालच देकर हनीट्रैप करता है। ऐसा ही कुछ दानिश नामक एजेंट ने ज्योति के साथ किया। उसे दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग से जोड़कर ISI ने संवेदनशील सूचनाएं हासिल कीं।


बाली ट्रिप, पैसे और गिफ्ट्स

जांच में सामने आया है कि दानिश ने ज्योति मल्होत्रा को विदेश यात्रा (इंडोनेशिया के बाली) की पेशकश की, पैसे भेजे और कई महंगे गिफ्ट दिए। एजेंसियों को शक है कि इन सबके बदले ज्योति ने पाकिस्तान को भारत की खुफिया जानकारी सौंपी होगी।


डीजीपी ने उठाए परवरिश पर सवाल

वैद्य ने लिखा कि आज के युवा बस जल्दी पैसे कमाने की चाह में हर गलत रास्ता चुन रहे हैं। उन्होंने माता-पिता से अपील की कि बच्चों को अच्छे संस्कार दें ताकि वे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा न बनें|


जांच एजेंसियां सतर्क

फिलहाल इस मामले में कई यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स की जांच चल रही है। देशभर में ऐसे 8 यूट्यूबरों को हिरासत में लिया गया है जिनपर पाकिस्तान के लिए जासूसी का संदेह है। साथ ही मुरादाबाद और नूंह से दो अन्य संदिग्ध भी पकड़े गए हैं।


इस खबर के बारे में
Nitish Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Nitish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें