ब्रेकिंग
बेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीरवैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तारनीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है?पटना यूनिवर्सिटी में सीएम के कार्यक्रम में हंगामा, छात्र नेताओं ने की जमकर नारेबाजीअवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त बेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीरवैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तारनीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है?पटना यूनिवर्सिटी में सीएम के कार्यक्रम में हंगामा, छात्र नेताओं ने की जमकर नारेबाजीअवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त

जस्टिस एन.वी.रमना बने भारत के नए CJI, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिलाई शपथ

DESK: जस्टिस एन.वी.रमना ने देश के 48वें चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के रूप में कार्यभार संभाला है। आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें शपथ दिलाई। जस्टिस रमना ने CJI एसए बोबडे की जगह ली

जस्टिस एन.वी.रमना बने भारत के नए CJI, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिलाई शपथ
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: जस्टिस एन.वी.रमना ने देश के 48वें चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के रूप में कार्यभार संभाला है। आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें शपथ दिलाई। जस्टिस रमना ने CJI एसए बोबडे की जगह ली है। जस्टिस बोबडे 23 अप्रैल को सेवानिवृत हुए हैं। जस्टिस बोबडे ने ही न्यायाधीश एन.वी.रमना के नाम का प्रस्ताव राष्ट्रपति को भेजा था।


 नवंबर 2019 में जस्टिस बोबडे ने 47वें CJI के रूप में शपथ ली थी। जस्टिस रंजन गोगोई के सेवानिवृत होने के बाद जस्टिस बोबडे को CJI बनाया गया था। जस्टिस बोबडे 23 अप्रैल को सेवानिवृत हुए हैं। आज शनिवार को जस्टिस एन.वी.रमना ने देश के 48वें चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के रूप में कार्यभार संभाला है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें शपथ दिलाई।


जस्टिस एन.वी.रमना का जन्म 27 अगस्त 1957 को आंध्रप्रदेश के कृष्णा जिले के पोन्नवरम गांव में हुआ था। 10 फरवरी 1983 को उन्होंने वकालत की शुरुआत की। 27 जून 2000 को वे आंध्रप्रदेश के हाईकोर्ट में स्थायी जज के तौर पर नियुक्त हुए। जस्टिस रमना को फरवरी 2014 में सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया गया था। उन्होंने 10 फरवरी 1983 को वकालत के साथ करियर की शुरुआत की थी। जस्टिस रमना आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के पहले ऐसे जज हैं जो CJI बने हैं। जस्टिस रमना 26 अगस्त 2022 को रिटायर होंगे। 


इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें