ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

देश के 47वें चीफ जस्टिस बने जस्टिस बोबडे, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ

DELHI: जस्टिस शरद अरविंद बोबडे ने देश के 47वें चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ले ली है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जस्टिस बोबडे को भारत के प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई है

देश के 47वें चीफ जस्टिस बने जस्टिस बोबडे, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI: जस्टिस शरद अरविंद बोबडे ने देश के 47वें चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ले ली है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जस्टिस बोबडे को भारत के प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई है. 17 नवंबर को रिटायर हुए पूर्व CJI रंजन गोगोई ने ही CJI के लिए जस्टिस बोबडे के नाम की सिफारिश की थी.


कई ऐतिहासिक फैसलों में जस्टिस बोबडे ने अहम भूमिका निभाई है. हाल ही में अयोध्या के विवादित स्थल पर राम मंदिर बनाने का रास्ता साफ करने के फैसले में भी जस्टिस बोबडे शामिल रहे हैं. न्यायमूर्ति बोबडे 17 महीने तक पद पर रहेंगे और 23 अप्रैल 2021 को रिटायर होंगे.


जस्टिस बोबडे का जन्म 24 अप्रैल 1956 को नागपुर में हुआ. उन्होंने नागपुर यूनिवर्सिटी से कानून में स्नातक की डिग्री हासिल की है. साल 1978 में वह बार काउंसिल आफ महाराष्ट्र में पंजीकृत हुए और 1998 में वरिष्ठ वकील मनोनीत हुए. बोबडे 29 मार्च 2000 को बंबई हाईकोर्ट में अतिरिक्त जज नियुक्त हुए. वह 16 अक्टूबर 2012 को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बनाए गए, सुप्रीम कोर्ट में वह 12 अप्रैल 2013 में जज बनाए गए.


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें