ब्रेकिंग
वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थीवंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी

पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है. पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि लंबे समय से बीमार चल रहे थे. जिसके बाद आज उनका निधन हो गया

पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है. पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि लंबे समय से बीमार चल रहे थे. जिसके बाद आज उनका निधन हो गया. उनके निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है. 

पीएम मोदी ने कहा कि जसवंत सिंह जी ने हमारे देश की सेवा पूरी मेहनत से की, पहले एक सैनिक के रूप में और बाद में राजनीति के साथ अपने लंबे जुड़ाव के दौरान. अटल जी की सरकार के दौरान, उन्होंने महत्वपूर्ण विभागों को संभाला और वित्त, रक्षा और विदेश मामलों में एक मजबूत छाप छोड़ी. उनके निधन से दुखी हूं. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी निधन पर शोक जताया हैं. राजनाथ सिंह ने कहा कि जसवंत सिंह को उनकी बौद्धिक क्षमताओं और देश की सेवा के लिए याद किया जाएगा. उन्होंने राजस्थान में बीजेपी को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इस दुख की घड़ी में उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना. 

विदेश और वित्त मंत्री रह चुके थे

जयवंत सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय विदेश मंत्री और वित्त मंत्री रह चुके थे. वह अटल बिहारी वाजपेयी के काफी करीबी थे. पाजपेयी उनको हनुमान मजाक में बुलाते थे. क्योंकि वह हर संकट में उनके साथ रहते थे. कई बार अपने पार्टी के खिलाफ भी बोलते थे. जिसके कारण उनको पार्टी से निकाल दिया गया था. लेकिन इसके बाद भी वह मोदी सरकार की खामियों के बारे में खुलकर आलोचना करते थे.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें