ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

सावधान ! बंद होने वाला है ये बैंक, जल्दी निकाल लें अपने पैसे

MUMBAI: अगर आपका अकाउंट आदित्य बिड़ला आइडिया पेमेंट्स बैंक लिमिटेड में है तो सावधान हो जाइए क्योंकि ये बैंक जल्द ही बंद होने वाला है. फरवरी 2018 में अपना कारोबार शुरू करने वाल

सावधान ! बंद होने वाला है ये बैंक, जल्दी निकाल लें अपने पैसे
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUMBAI: अगर आपका अकाउंट आदित्य बिड़ला आइडिया पेमेंट्स बैंक लिमिटेड में है तो सावधान हो जाइए क्योंकि ये बैंक जल्द ही बंद होने वाला है. फरवरी 2018 में अपना कारोबार शुरू करने वाला ABIPBL अपना कारोबार समेटने जा रहा है. भारतीय रिजर्व बैंक के मुताबिक कंपनी के अपना कारोबार समेटने का आवेदन दिया था. जिसके बाद उसके लिक्विडेशन यानी बंद करने को मंजूरी दे दी गई है. अगर इस बैंक में आपका अकाउंट है और आपने अपनी जमा-पूंजी बैंक में रखी है, तो इसे जल्द ही निकाल लें.


रिजर्व बैंक ने एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा है कि, 'आदित्य बिड़ला आइडिया पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को स्वेच्छा से लिक्विडेट करने के आवेदन पर मुंबई हाईकोर्ट ने 18 सितंबर 2019 को आदेश जारी कर दिया है.' नोटिफिकेशन में बताया गया है कि मुंबई हाईकोर्ट ने एलएलपी के वरिष्ठ निदेशक विजयकुमार वी. अय्यर को इसके लिए लिक्विडेटर नियुक्त किया है.


आपको बता दें कि इसी साल जुलाई की शुरुआत में आदित्य बिड़ला आइडिया पेमेंट्स बैंक ने अपना कारोबार समेटने की घोषणा की थी. कंपनी ने इसके पीछे 'अप्रत्याशित घटनाक्रम' के चलते कारोबार का 'अव्यवहारिक' होना बताया था. जिसके बाद बैंक ने अपने ऑफिशियल वेबसाइट www.adityabirla.bank पर मैसेज के जरिए अपने कारोबार को समेटने की जानकारी दी. इस मैसेज में बैंक ने अपने कस्टमर्स के लिए लिखा है- हम आपको आश्वस्त करना चाहते हैं कि बैंक ने आपकी जमा राशि की वापसी के लिए पूरी व्यवस्था की है. हम आपसे ऑनलाइन / मोबाइल बैंकिंग / निकटतम बैंकिंग प्‍वाइंट के माध्यम से पेमेंट बैंक में जमा राशि को ट्रांसफर कराने की गुजारिश करते हैं.


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें