ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में धमाका, 50 से ज्यादा लोगों की मौत, सैकड़ों लोग घायल

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में आत्मघाती धमाका, 50 से अधिक लोगों की मौत की आशंका, सैकड़ों घायल, पूरे इलाके में इमरजेंसी लागू।

पाकिस्तान
घटना को लेकर अलर्ट
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से आ रही है। जहां जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में धमाका हुआ और इस दौरान 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी जबकि सैकड़ों लोग घायल हो गये। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया है। 


भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान इमामबाड़े बड़ा धमाका हुआ। जिससे पूरा इलाका दहल उठा। इस घटना में 50 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर आ रही है। वही सैकड़ों लोग घायल हो गये हैं। घायलों को पास के अस्पतालों में एडमिट कराया गया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है। हालांकि पाकिस्तान सरकार ने 12 लोगों की मौत की पुष्टि की है।


 बताया जाता है कि कसर-ए-खदीजतुल कुबरा मस्जिद में धमाका हुआ है, जो इस्लामाबाद का सबसे बड़ा मस्जिद बताया जाता है। इस धमाके के बाद इस्लामाबाद में इमरजेंसी लगा दी गयी है। बताया जाता है कि शुक्रवार को जुमे की नमाज पढ़ने के लिए दोपहर एक बजे इकट्ठा हुए थे। तभी एक आत्मघाती हमलावर मस्जिद में घुसने की कोशिश करता है लेकिन उसे गेट पर ही रोक लिया गया। जैसे ही उसकी जांच के लिए लोग आगे बढ़े उसने खुद को बम से उड़ा लिया। 


इस धमाके के बाद मस्जिद में अफरा-तफरी मच गयी। पुलिस का कहना है कि आत्मघाती हमलावर अफगानिस्तान से जुड़ा हुआ था। इस मामले की जांच की जा रही है। हमले के पीछे टीटीपी का हाथ होने की संभावना जतायी जा रही है लेकिन अभी तक किसी ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है। बता दें कि इससे पहले 2025 नवम्बर को इस्लामाबाद कोर्ट के बाहर विस्फोट हुआ था, जिसमें 12 लोगों की मौत हो हुई थी और 36 लोग घायल हो गये थे।


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें