ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज

Indian Railway: RAC टिकट वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने लागू किया नया नियम, अब मिलेगी ये खास सुविधा

Indian Railway: RAC टिकट पर ट्रैवल करने वालों यात्रियों के लिए खुशखबरी है। रेलवे ने नया नियम लागू किया है, जिससे लोगों को खास सुविधा मिलेगी।

Indian Railway
RAC टिकट वालों के लिए खुशखबरी
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Indian Railway: एसी कोच में आरएसी टिकट के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को रेलवे ने बड़ी सौगात दी है। रेलवे ने रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन (आरएसी) टिकट के नियमों में बदलाव करते हुए नये नियम को लागू कर दिया है। रेलवे के नए नियम के अनुसार अब ट्रेनों में आरएसी टिकट के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को एसी कोच में फुल बेडरोल की सुविधा मिलेगी।


भारतीय रेल ने यात्रियों के लिए ये नया नियम लागू कर दिया है। जिससे आरएसी में यात्रा करने वाले लोगों को बेडरोल की समस्या नहीं होगी। नए नियम से पहले तक आरएसी टिकट वाले यात्रियों को साइड लोअर बर्थ की आधी सीट किसी दूसरे व्यक्ति के साथ शेयर करनी होती थी, साथ ही एसी में आरएसी टिकट लेकर यात्रा करने वाले दो यात्री को मिलाकर एक ही बेडरोल दिया जाता था।


रेलवे के नये नियम के मुताबिक अब आरएसी के यात्रियों को पूरा बेडरोल सेट अलग-अलग मिलेगा। रेलवे के इस फैसले के बाद उन सभी यात्रियों को मदद मिलेगी, जो टिकट के लिए पैसा तो पूरा देते थे। मगर उनको आधी सीट ही मिलती थी साथ ही बेडरोल भी अलग नहीं मिलती थी।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें