ब्रेकिंग
बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर

सोशल मीडिया पर सेना की इमेज खराब करने वाले पूर्व सैनिकों के खिलाफ इंडियन आर्मी की कार्रवाई, FIR के दिये निर्देश

Indian Army News: सोशल मीडिया पर सेना की छवि खराब करने वाले पूर्व सैनिकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हुई है। सेना ने गलत जानकारी फैलाने वाले पूर्व सैनिकों की पहचान कर एफआईआर के निर्देश दिये हैं।

 Indian Army News
सांकेतिक तस्वीर
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Indian Army News: सोशल मीडिया पर सेना के बारे में गलत जानकारी फैलाने वाले पूर्व सैनिकों के खिलाफ इंडियन आर्मी ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सेना मुख्यालय ने सभी कमांड को निर्देश दिए हैं कि वो ऐसे पूर्व सैनिकों की पहचान करें जो सेना की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं और एफआईआर दर्ज कराएं। खबरों के मुताबिक जयपुर में एक पूर्व सैनिक के खिलाफ पहले ही एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।


सूत्रों के मुताबिक सेना हेडक्वॉर्टर की तरफ से सेना के सभी कमांड को निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी पूर्व सैनिक अगर सोशल मीडिया पर सेना की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ एफआईआर कराई जाए। सूत्रों के मुताबिक एक पूर्व सैनिक के खिलाफ जयपुर में एफआईआर दर्ज कराई गई है, साथ ही अलग अलग-अलग शहरों में कुछ पूर्व सैनिक सेना के रडार पर हैं, जो सेना के बारे में गलत जानकारी फैला रहे हैं।


खबरों के मुताबिक जयपुर में जिस पूर्व सैनिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है, वे एक यू-ट्यूब चैनल के जरिए लगातार सेना की कार्यशैली पर सवाल उठा चुके हैं। इसी तरह कुछ और पूर्व सैनिकों की पहचान की गई है, इनमें कुछ वे पूर्व सैनिक भी शामिल हैं जो सेना से अनुशासनहीनता की वजह से निकाले गए हैं। सूत्रों के मुताबिक सेना हेडक्वॉर्टर की तरफ से सेना की सभी कमांड को निर्देश दिए गए हैं कि वे लगातार सोशल मीडिया मॉनिटर करें और उन पूर्व सैनिकों की पहचान करें जो सेना की इमेज खराब कर रहे हैं साथ ही उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएं।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें