ब्रेकिंग
BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बा फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडीभ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्तबिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बा फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडीभ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्तबिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’

India-Pakistan War News: 15 मई तक बंद रहेंगे भारत के 24 एयरपोर्ट, पाकिस्तान से बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार का फैसला

India-Pakistan War News: पाकिस्तान से बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। देशभर के 24 एयरपोर्ट को आगामी 15 मई तक के लिए बंद कर दिया गया है।

India-Pakistan War News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

India-Pakistan War News: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने देश के 24 हवाई अड्डों से घरेलू उड़ानों की आवाजाही पर लगी रोक को 15 मई, सुबह 5:29 बजे तक के लिए बढ़ा दिया है। यह निर्णय सुरक्षा कारणों से लिया गया है और इस दौरान इन हवाई अड्डों से कोई उड़ान संचालित नहीं की जाएगी।


यह रोक संवेदनशील और सीमावर्ती क्षेत्रों के एयरपोर्ट्स पर लागू की गई है, जिनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस निर्णय के तहत पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, राजस्थान और गुजरात के कई हवाई अड्डे प्रभावित होंगे। पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, हलवाड़ा, पठानकोट, हिमाचल प्रदेश के भुंतर, शिमला, कांगड़ा-गग्गल, केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के श्रीनगर, जम्मू, लेह, राजस्थान के किशनगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, गुजरात: मुंद्रा, जामनगर, हीरासर, पोरबंदर, केशोद, कांडला, भुज एयरपोर्ट डोमेस्टिक फ्लाइट्स की आवाजाही पर 15 मई सुबह 5:29 बजे तक रोक लगा दी है। 


इससे एक दिन पहले, गुरुवार को कई एविएशन कंपनियों ने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की थी। इसमें संभावित युद्ध जैसे हालात को ध्यान में रखते हुए देशभर के 27 एयरपोर्ट्स को बंद करने की घोषणा की गई थी। इसके अलावा, एयर इंडिया ने यात्रियों को सलाह दी थी कि वे प्रस्थान से कम से कम तीन घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचें, और यह भी स्पष्ट किया कि उड़ान के 75 मिनट पहले चेक-इन काउंटर बंद कर दिया जाएगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें