ब्रेकिंग
Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतBihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतBihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें

India Pakistan tension: "भारत से मुकाबले के लिए सुंदर महिलाओं को पब भेजो" पाकिस्तानी पत्रकार का विवादित बयान.. देश-विदेश में मचा बवाल

India Pakistan tension: भारत और पाकिस्तान के बीच जारी कूटनीतिक तनाव के बीच पाकिस्तानी पत्रकार और पूर्व पीसीबी अध्यक्ष नजम सेठी का एक विवादित बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने भारत से मुकाबले के लिए सुंदर महिलाओं को पब भेजने की सलाह दी है।

पाकिस्तानी पत्रकार, नजम सेठी, विवादित बयान, भारत पाकिस्तान तनाव, सुंदर औरतें, पब डिप्लोमेसी, महिलाओं का अपमान, Pakistani journalist, Najam Sethi, controversial statement, India Pakistan tension, beaut
Pakistani journalist controversial statement
© Google
Nitish KumarNitish Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

India Pakistan tension: भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल के बीच, पाकिस्तानी पत्रकार और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के पूर्व अध्यक्ष नजम सेठी ने एक टीवी शो में बेहद विवादित बयान दे डाला। Samaa TV चैनल पर एक लाइव डिबेट के दौरान उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान को भारत से मुकाबला करना है, तो "सुंदर महिलाओं को पब में भेजा जाना चाहिए।" उनके इस बयान पर सोशल मीडिया से लेकर अंतरराष्ट्रीय हलकों तक तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।


नजम सेठी ने क्या कहा?

नजम सेठी ने कहा, “हमारे राजनयिक इतने सक्षम नहीं हैं कि भारत जैसे देश की कूटनीति का मुकाबला कर सकें। हमें एनजीओ और विदेश मामलों की समझ रखने वाली महिलाओं को सामने लाना चाहिए। भारत के कल्चर को समझना होगा—पब में जाकर बात करनी होती है, थोड़ी ह्यूमर और आकर्षण की भी जरूरत होती है। यही असली कूटनीति है।”


बयान पर मचा बवाल

सेठी के इस बयान को महिलाओं का अपमान बताते हुए पाकिस्तान के भीतर ही भारी विरोध हो रहा है। महिला कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों ने इसे शर्मनाक और घटिया सोच करार दिया है। कई लोगों ने यह भी कहा कि इस बयान से पाकिस्तान की कूटनीतिक असफलता और महिलाओं को वस्तु के रूप में देखने की मानसिकता उजागर होती है।


भारत-पाक तनाव के बीच आया यह बयान

यह विवादित टिप्पणी ऐसे वक्त आई है जब 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रुख अपना रखा है। इस हमले में नौसेना अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल सहित कई लोग शहीद हुए थे। भारत के साथ कई अन्य देश भी आतंकवाद के खिलाफ खड़े नजर आ रहे हैं।


सवाल खड़े हो रहे हैं

नजम सेठी के इस बयान के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या पाकिस्तान अब महिलाओं को "हथियार" की तरह इस्तेमाल करने की रणनीति पर विचार कर रहा है? क्या यह देश की कूटनीतिक कमजोरी को दर्शाने वाला बयान है? सोशल मीडिया पर लोगों ने पूछा कि क्या यही पाकिस्तान की "नवीनतम विदेश नीति" है? यह बयान पाकिस्तान के कूटनीतिक प्रतिष्ठान के लिए भी एक शर्मनाक क्षण बन गया है, और उम्मीद की जा रही है कि वहां की सरकार और मीडिया जगत इस पर गंभीरता से विचार करेगा।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Nitish Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Nitish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें