ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

India-Pakistan: पीएम मोदी से मिलने पहुंचे तीनों सेना प्रमुख, DGMO की बातचीत से पहले बड़ी बैठक

India-Pakistan: भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम की घोषणा के बाद आज दोनों देशों के डीजीएमओ की बातचीत होने वाली है. इससे पहले पीएम मोदी से मिलने के लिए तीनों साने प्रमुख पहुंचे हैं.

पीएम मोदी
पीएम मोदी
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर को लेकर आज दोनों देशों के डीजीएमओ की बातचीत होनी है। इस बातचीत से पहले तीनों सेना प्रमुख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए पहुंचे हैं। पीएम से मुलाकात और जरूरी बातचीत के बाद भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ की बात होगी और सीजफायर आगे बढ़ाया जाएगा या नहीं इसपर विमर्श होगा।


दरअसल, बीते 10 मई को भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर का एलान होने के बाद आज दोनों देशों के डीजीएमओ के बीच वार्ता होनी है। दोनों देशों के डीजीएमओ बैठक करेंगे। बैठक में यह तय किया जाएगा कि सीजफायर आगे बढ़ाया जाएगा या नहीं। बातचीत के बाद आज तीनों सेनाओं के डीजीएमओ एकसाथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं और भारत-पाकिस्तान के तनाव को लेकर ताजा अपडेट देंगे।


पीएम मोदी की इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, एनएसए अजीत डोभाल और सीडीएस अनिल चौहान भी मौजूद हैं। इस बैठक में पीएम मोदी से मिले निर्देश के बाद डीजीएमओ की बातचीत होगी। इससे पहले रविवार को सेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पाकिस्तान को चेतावनी दी थी कि अब यदि सीजफायर का उल्लंघन किया जाता है तो भारतीय सेना बड़ा कदम उठाएगी। अब देखना होगा कि आज होने वाली डीजीएमओ की बैठक में क्या नतीजा निकलकर सामने आता है।


इससे पहले रविवार को ऑपरेशन सिंदूर को लेकर तीनों सेनाओं के DGMO ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा था कि सेना ने आतंकी हमले का जवाब दिया और PAK और PoK में आतंकियों और उनके ढांचे को नेस्तनाबूद किया है। ऑपरेशन सिंदूर में सीमा पार 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें