ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

भारत पर हमले की कोशिश नाकाम...भारतीय सेना ने पाकिस्तान की एयर डिफेंस सिस्टम को किया तबाह

भारत-पाक तनाव के बीच भारत ने कड़ा जवाब देते हुए पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम पर सटीक हमला किया। इससे पहले पाकिस्तान ने भारत के 15 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की नाकाम कोशिश की थी|

भारत पाकिस्तान तनाव
भारत पाकिस्तान तनाव
© Google
Nitish KumarNitish Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

7-8 मई की रात पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ बड़ा सैन्य दुस्साहस किया। ड्रोन और मिसाइल हमलों के ज़रिए पाकिस्तान ने श्रीनगर, चंडीगढ़, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर समेत 15 प्रमुख भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की। लेकिन भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने इस हमले को समय रहते नाकाम कर दिया।


भारतीय सेना ने इन हमलों को अपने यूएएस ग्रिड और एयर डिफेंस सिस्टम की मदद से पूरी तरह नाकाम कर दिया। जवाबी कार्रवाई में आज सुबह भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के कई इलाकों में स्थित एयर डिफेंस रडार और सिस्टम को निशाना बनाया। सूत्रों के मुताबिक, लाहौर में पाकिस्तान का एक प्रमुख एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह से तबाह कर दिया गया है।


पाकिस्तान ने इन शहरों पर हमला करने कोशिश की 

अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़, नल, फलौदी, उत्तरलाई और भुज पाकिस्तान की लिस्ट में शामिल थी ।


भारतीय जवाब: 'हम जवाब देना जानते हैं'

भारतीय सेना ने तत्काल जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के लाहौर समेत कई इलाकों में एयर डिफेंस रडार और मिसाइल सिस्टम को निशाना बनाया। खबर है कि लाहौर का एक प्रमुख एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह नष्ट कर दिया गया है। भारतीय रक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि भारत ने पाकिस्तान के किसी मुख्यालय पर हमला नहीं किया है और उसका उद्देश्य सिर्फ जवाब देना है, युद्ध नहीं।


LOC पर भी पाकिस्तान की गोलीबारी, 16 नागरिकों की जान गई

पाकिस्तानी सीमा से कुपवाड़ा, बारामुला, पुंछ, मेंढर और राजौरी में पाकिस्तानी सेना ने मोर्टार और हैवी आर्टिलरी से फायरिंग की, जिसमें 16 भारतीय नागरिक मारे गए ,जिनमें 3 महिलाएं और 5 बच्चे शामिल हैं। भारत ने इन हमलों का भी करारा जवाब दिया।


पाकिस्तान की सफाई और हानि

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने स्वीकार किया कि लाहौर, रावलपिंडी और कराची जैसे शहरों में भारतीय ड्रोन से हमले हुए हैं। लाहौर में एक ड्रोन हमले में चार पाकिस्तानी जवान घायल हुए और एक आम नागरिक की मौत हुई। इस घटनाक्रम से एक बार फिर साबित हुआ है कि भारत किसी भी नापाक हरकत का करारा जवाब देने में सक्षम है।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Nitish Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Nitish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें