ब्रेकिंग
नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौतविकास के सभी मोर्चों पर बिहार पीछे क्यों है? आंकड़े जारी कर तेजस्वी ने खोल दी सरकार की पोल, दोनों डिप्टी सीएम को दे दी खुली चुनौतीबिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरारबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचाडायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौतविकास के सभी मोर्चों पर बिहार पीछे क्यों है? आंकड़े जारी कर तेजस्वी ने खोल दी सरकार की पोल, दोनों डिप्टी सीएम को दे दी खुली चुनौतीबिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरारबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचाडायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा

बीवी से परेशान एक और पति ने दी जान, पत्नी के इंस्टाग्राम स्टेटस को देखकर उठा लिया बड़ा कदम

अपने इंस्टाग्राम स्टेटस पर पत्नी ने सलाखों के पीछे खड़े चूहे का फोटो लगा रखा था। फोटो के ऊपर Best of Luck..और नीचे Mahila Police Station Bareilly लिख दिया। कहा कि अपने पति पर पुलिस केस कर दिया आज साढ़े दस बजे तक वो जेल में होगा।

BIHAR
पति ने दी जान
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

UP NEWS: बिहार के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में पता नहीं इन दिनों क्या हो गया है? लोगों के गृहस्थ जीवन पर ना जाने किसकी नजर लग गयी है। बीवियों की बेवफाई ने पिछले एक महीने में 12 लोगों की जान ले ली। आशिक के चक्कर में पत्नियां इस तरह की कदम उठा रही है। प्रेमी के लिए पति को रास्ते से हटा रही है तो वही जो पति यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है वो सुसाइड कर रहा है।


ये लोग अपनी पूरी जिन्दगी भी नहीं जी पा रहे हैं। यूपी के 6 पतियों की एक महीने के भीतर हत्या कर दी गयी जबकि 5 पतियों ने गले में फंद लगाकर आत्महत्या कर ली। ताजा मामला यूपी के बरेली का है जहां पत्नी से परेशान एक पति ने आत्महत्या कर ली। पत्नी के इंस्टाग्राम पर लगे स्टेटस को देखकर पति इतना परेशान हो गया की उसने अपनी जान दे दी।


घटना यूपी के बरेली स्थित मुंशीनगर की है जहां मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दरअसल पत्नी ने जो स्टेटस इंस्टाग्राम पर लगाया था उसमें पति को जेल भिजवाने का फोटो लगा हुआ था। पत्नी के स्टेटस को देखकर पति इतना दुखी हो गया कि उसने सुसाइड कर ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची इज्जतनगर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। 


मुंशीनगर के आकांक्षा इंक्लेव में रहने वाले मृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि 21 अप्रैल 2024 को शाहजहांपुर की रहने वाली लड़की से उसके भाई की शादी हुई थी। शादी के बाद कुछ ना कुछ बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ करता था। एक दिन उसने पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए महिला थाने में उसके खिलाफ महिला शिकायत दर्ज करा दी। 


पुलिस मामले की छानबीन कर ही रही थी कि लड़की शादी के एक साल बाद पति और ससुरावालों को छोड़कर अपने मायके चली गयी। तब से वो वही रहने लगी। वह अक्सर पति को कहती थी वो जेल भिजवाकर रहेगी। पत्नी ने अपने इंस्टाग्राम स्टेटस पर सलाखों के पीछे खड़े चूहे का फोटो लगा रखा था। जिसे देखने के बाद पति काफी सदमें में चला गया और बड़ा कदम उठा लिया। जेल जाने के डर उसने आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है। 


बीवी ने अपने स्टेटस पर पति के साथ खुद की फोटो लगा रखी थी और जेल के सलाखों के पीछे बीवी ने चूहे की फोटो लगा रखा था। जिसमें फोटो के ऊपर Best of Luck..और नीचे Mahila Police Station Bareilly लिखा हुआ था। बीच में यह लिखा हुआ था कि अपने पति पर पुलिस केस कर दिया आज साढ़े दस बजे तक वो जेल में होगा। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें