ब्रेकिंग
CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजेकिशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारोबिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंहBRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजेकिशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारोबिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंहBRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?

बीरगंज में कर्फ्यू के बाद रक्सौल बॉर्डर पर फंसे सैकड़ों लोग, 12 विदेशी नागरिक भी शामिल

हंगरी से आए 12 विदेशी टूरिस्ट भी रविवार की सुबह 4 बजे से ही रक्सौल स्थित इंडो-नेपाल बॉर्डर पर फंसे हुए हैं। गया घूमने के बाद ये लोग नेपाल के चितवन जा रहे थे। वही कई नेपाल और भारत के नागरिक भी फंसे हुए हैं।

BIHAR
नेपाल में 24 घंटे का कर्फ्यू
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RAXAUL: नेपाल के बीरगंज में हिंसा के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। जिसे देखते हुए नेपाल सरकार ने कर्फ्यू लगा दिया है। जिसके बाद इंडो-नेपाल के रक्सौल-बीरगंज क्षेत्र की सीमा को सील कर दिया गया। बीरगंज में कर्फ्यू के बाद रक्सौल बॉर्डर पर कई लोग फंसे हुए हैं। जिसमें 12 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। ये सभी विदेशी नागरिक हंगरी देश से आए हुए हैं।


 जो गया घुमने के बाद नेपाल के चितवन घुमने जा रहे थे। लेकिन बीरगंज में कर्फ्यू के बाद सुबह 4 बजे से रक्सौल कस्टम के पास ये सभी विदेशी नागरिक फंसे हुए हैं। वही कई नेपाल एवं भारत के नागरिक भी फंसे हुए है। किसी को नेपाल में घुमने जाना है, तो किसी को अपने रिश्तेदारों के यहाँ जाना है। नेपाल शंकराचार्य के गेट के पास नेपाल पुलिस की तैनाती की गयी है। जो नेपाल के अंदर किसी को आने से रोक रहे है। वही नेपाल के अंदर फंसे नागरिक खेतों एवं पगडंडियों के रास्ते भारत आ रहे हैं।


घटना के संबंध में बता दें कि नेपाल के बीरगंज महानगरपालिका क्षेत्र के छपकैया में एक धार्मिक शोभायात्रा निकाली गई थी। तभी छत से अचानक भीड़ पर ईंट-पत्थर बरसने लगा। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। जिसके बाद माहौल बिगड़ गया और हिंसा की घटनाएं होने लगी। कई दुकानों में आगजनी की गई। कई बाइक को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। वहां से भागकर लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। इस दौरान महिलाएं,बच्चों सहित 50 लोग घायल हो गए। कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गये। 


दंगा को नियंत्रित करने के लिए नेपाल पुलिस ने आंसू गैस भी छोड़े। जिसके बाद नेपाल के बीरगंज में स्थिति बिगड़ गयी। फिलहाल नेपाल पुलिस दंगे पर काबू पाने में लगी है। स्थिति बिगड़ता देख नेपाल प्रशासन ने 24 घंटे के लिए बीरगंज में कर्फ्यू लगा दिया। जिसके बाद इंडो-नेपाल सीमा को सील कर दिया गया। आवागमन बंद कर दिया गया है। ना किसी को नेपाल जाने दिया जा रहा है और ना ही किसी को भारत में प्रवेश कराया जा रहा है। नेपाल में फंसे नागरिक खेत और पगडंडियों के रास्ते भारत में प्रवेश कर रहे हैं। वैसे तो कर्फ्यू 24 घंटे के लिए लगाया गया है लेकिन यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तब कर्फ्यू का समय बढ़ाया भी जा सकता है। यदि कर्फ्यू का समय बढ़ाया गया तब लोगों की परेशानियां बढ़ेगी। 12 विदेशी नागरिक रक्सौल बॉर्डर पर फंसे हुए है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें