ब्रेकिंग
छपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावनाछपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना

EPF Balance check : EPF बैलेंस मिस कॉल नंबर से तुरंत पाएं बैलेंस की जानकारी...आसान तरीका

EPF Balance check :अगर आप अपने EPF बैलेंस की जानकारी पाना चाहते हैं लेकिन UAN (Universal Account Number) याद नहीं है या मिला ही नहीं है, तो चिंता करने की जरूरत नहीं। बिना किसी परेशानी के मिस कॉल, SMS या UMANG ऐप के जरिए आसानी से अपना PF बैलेंस चेक...

EPF बैलेंस, PF बैलेंस, UAN नंबर, Universal Account Number, EPFO, मिस कॉल से बैलेंस, SMS से PF बैलेंस, UMANG ऐप, EPF अकाउंट, Provident Fund, कर्मचारी भविष्य निधि, PF बैलेंस चेक, UAN एक्टिवेशन, EPFO वेब
प्रतीकात्मक तस्वीर
© Google
Nitish KumarNitish Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

EPF Balance check : EPF बैलेंस चेक करना अब बेहद आसान हो गया है। अगर आपको अपना UAN (Universal Account Number) याद नहीं है या मिला ही नहीं है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब आप बिना किसी झंझट के मिस कॉल, SMS या UMANG ऐप के जरिए आसानी से अपना EPF बैलेंस देख सकते हैं।


UAN (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर) आपके EPF खाते की सभी जानकारियों को एक जगह लाने का काम करता है। नौकरी बदलने के बावजूद आपका PF अकाउंट वही रहता है, बस यह UAN से लिंक रहता है। लेकिन अगर आपको अपना PF बैलेंस जानना है, तो UAN के बिना भी इसे चेक किया जा सकता है।अगर आपके EPF अकाउंट में मोबाइल नंबर लिंक्ड है, तो सिर्फ एक मिस कॉल देकर बैलेंस की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसके लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 या 9966044425 पर मिस कॉल दें। कुछ सेकंड में आपको SMS के जरिए बैलेंस की जानकारी मिल जाएगी। इस प्रक्रिया के लिए आपका UAN एक्टिव होना चाहिए और यह बैंक अकाउंट, आधार या PAN से लिंक्ड होना आवश्यक है।


अगर मिस कॉल करने से बैलेंस की जानकारी नहीं मिलती, तो SMS भेजकर भी बैलेंस चेक किया जा सकता है। इसके लिए रजिस्टर्ड नंबर से EPFOHO UAN ENG टाइप कर 7738299899 पर भेजें। कुछ ही सेकंड में SMS के जरिए PF बैलेंस की जानकारी मिल जाएगी। अगर जानकारी हिंदी में चाहिए, तो ENG की जगह HIN लिखें। टेक्नोलॉजी से जुड़े लोग UMANG ऐप के जरिए भी अपना बैलेंस देख सकते हैं। इसके लिए UMANG ऐप डाउनलोड करके EPFO सेक्शन में जाना होगा। वहां UAN नंबर डालकर बैलेंस की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।


अगर UAN नंबर नहीं पता है, तो EPFO की वेबसाइट पर जाकर "Know your UAN" पर क्लिक करें। वहां अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी भरें। OTP वेरीफाई करने के बाद आपका UAN नंबर प्राप्त हो जाएगा। अब PF बैलेंस चेक करना पहले से कहीं आसान हो गया है। मेहनत की कमाई का सही हिसाब रखना जरूरी है, इसलिए इन आसान तरीकों से अपना EPF बैलेंस नियमित रूप से चेक करते रहें।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Nitish Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Nitish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें