ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

Bihar News: संसद में गरजे गृह राज्यमंत्री, नित्यानंद बोले- आतंकवादी या तो जेल जाएंगे या जहन्नम में जाएंगे

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, "मोदी सरकार की आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है. सरकार आतंकवाद को खत्म करने के लिए सभी कदम उठा रही है.''

home Minister, Nityanand Rai, Rajya Sabha, Indian Government, stand on terrorism, नित्यानंद राय
© SELF
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News:  बिहार से सांसद व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने आज राज्यसभा में आतंकवाद के मुद्दे पर बोला. उन्होंने सदन में कहा है कि मोदी सरकार की आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है। सरकार आतंकवाद को खत्म करने के लिए सभी कदम उठा रही है। नतीजतन, आतंकवादी गतिविधियों में 71% की कमी आई है.

गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि पहले आतंकवादियों का महिमामंडन किया जाता था, उन्हें बढ़िया खाना भी दिया जाता था। लेकिन अब पीएम मोदी और आतंकवाद के प्रति उनकी जीरो टॉलरेंस नीति के तहत, अंदरूनी इलाकों में आतंकवादी घटनाएं शून्य हैं.आतंकवादी या तो जेल जाएंगे या जहन्नम जाएंगे। गृह राज्यमंत्री ने सधे अंदाज में पूर्व की सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए

आतंकवाद के मुद्दे पर राज्यसभा में बोलते हुए गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, "मोदी सरकार की आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है। सरकार आतंकवाद को खत्म करने के लिए सभी कदम मजबूती के साथ उठा रही है। नतीजतन, आतंकवादी गतिविधियों में 71% की कमी आई है.


नित्यानंद राय ने पूर्व के कांग्रेस की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले आतंकवादियों का महिमामंडन किया जाता था, उन्हें बढ़िया खाना खिलाया जाता था। लेकिन अब आतंकवादी या तो जेल जाएंगे या जहन्नम जाएंगे।"

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा को एक लिखित उत्तर में बताया कि NIA संशोधन विधेयक 2019 के तहत NIA और मजबूत हुआ है और आतंकवाद विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने में मदद मिली है ।


केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने लिखित जबाब में आगे बताया कि 12.03.2025 तक, NIA ने अपनी स्थापना के बाद से 652 मामले दर्ज किए हैं और 516 मामलों में आरोप पत्र दाखिल किए गए हैं। NIA द्वारा अब तक 4232 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और 625 को दोषी ठहराया गया है। कुल 157  मामलों में से 150 में दोषसिद्धि हुई है। NIA द्वारा जांचे गए मामलों में दोषसिद्धि दर 95.54% है। NIA ने UA(P) अधिनियम के तहत कुल 551 (चल और अचल) संपत्तियों को जब्त/संलग्न किया है, जिनकी कीमत 116.27 करोड़ रुपये है

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें