ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

Hate Crime: रुद्राक्ष माला और शिवाजी महाराज का टैटू देख महिला वकील पर चाकू से हमला, चार गिरफ्तार

Hate Crime: अवंतिका एक्सप्रेस में वकील शीतल भोसले पर 4 मुस्लिम यात्रियों ने चाकू से हमला कर दिया क्योंकि उनके हाथ में रुद्राक्ष माला और छत्रपती शिवाजी महाराज का टैटू बना हुआ था।

Hate Crime:
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Hate Crime: सोमवार सुबह मुंबई से गुजरात की ओर जा रही अवंतिका एक्सप्रेस में एक वकील शीतल भोसले पर चार मुस्लिम यात्रियों ने चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में शीतल गंभीर रूप से घायल हो गईं। हमलावरों को पालघर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हमले की वजह शीतल के हाथ में रुद्राक्ष की माला और छत्रपती शिवाजी महाराज का टैटू बताई जा रही है।


जानकारी के मुताबिक यह घटना अवंतिका एक्सप्रेस में उस समय हुई जब शीतल भोसले ट्रेन में सफर कर रही थीं। उनके हाथ में रुद्राक्ष की माला और छत्रपती शिवाजी महाराज का टैटू देखकर चार यात्रियों ने उनसे बहस शुरू की। बहस जल्द ही हिंसक हो गई, और चारों ने चाकू से शीतल पर हमला कर दिया। हमले में शीतल को गंभीर चोटें आईं, और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जिसके बाद पालघर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही स्थानीय पुलिस ने चारों हमलावरों को हिरासत में ले लिया।


दावा किया जा रहा कि हमलावरों ने शीतल को रुद्राक्ष माला और शिवाजी महाराज के टैटू के कारण निशाना बनाया है। कुछ लोगों ने इसे "हेट क्राइम" और "रेल जिहाद" करार दिया है, लेकिन इस जानकारी की अभी तक आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पालघर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, और हमलावरों से पूछताछ की जा रही है।


इस घटना की खबर फैलते ही सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई है। ज्यादातर यूजर्स ने इसे धार्मिक नफरत से प्रेरित हमला बताया है और इसे लेकर कड़ा विरोध जाहिर कर रहे। यह भी संभव है कि हमले के पीछे कोई व्यक्तिगत विवाद या अन्य वजह हो। पुलिस द्वारा आधिकारिक बयान के बाद ही इस बारे में कुछ साफ़ हो पाएगा। 

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें