ब्रेकिंग
नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसाबिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्तबिहार में बड़ा हादसा: नालंदा में शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायलबिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियानदेशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसाबिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्तबिहार में बड़ा हादसा: नालंदा में शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायलबिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियानदेशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?

शादी से पहले लड़के ने कर दी लड़की से गंदी बात, जुड़ने से पहले टूट गया रिश्ता

शादी से पहले अश्लील टिप्पणी करने पर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया. युवती की शिकायत पर पुलिस ने दूल्हे और उसके परिवार के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

 bride called off her wedding after the groom allegedly
शादी होने से पहले टूटा रिश्ता
© GOOGLE
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

शादियों का सीजन इन दिनों जोरों पर है, वहीं दूसरी ओर शादी की तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं। दूल्हा और दुल्हन के परिवार शादी की शॉपिंग में व्यस्त हैं। लेकिन इसी दौरान हरिद्वार से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां दूल्हे ने शादी से ठीक पहले दुल्हन को गंदी बात कह दी और इसके बाद शादी टूट गई।


पुलिस के अनुसार, रानीपुर की रहने वाली एक युवती ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी सगाई 19 नवंबर 2024 को विचित्र शिवा, निवासी जाटव नगर, थाना कुतुबशेर, जिला सहारनपुर के साथ हुई थी। युवती ने आरोप लगाया कि होली के दौरान युवक ने शादी का हवाला देते हुए शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। जब युवती ने इसका विरोध किया तो युवक ने उसे दबाव डालने की कोशिश की और बाद में उसे रायवाला में अपने चाचा के घर ले जाकर धमकाया।


आरोप है कि कुछ दिनों बाद युवक ने फोन करके दहेज में कार और नकदी की मांग की। युवती के इनकार करने पर युवक ने भद्दी टिप्पणी की और रिश्ता तोड़ दिया। युवती के पिता ने जब युवक के परिवार से संपर्क किया तो युवक की मां सीता, पिता अमर सिंह, बहन सोनिया, जीजा नीटू और भाई विवेक ने उसे अपमानजनक शब्द कहे और रिश्ता समाप्त करने की बात कही।


कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने इस मामले में बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें