ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

अपनी शादी में खुद पंडित बने दूल्हे राजा...पुरोहित बनकर पढ़ा मंत्र फिर लिए सात फेरे

Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर में एक अनोखी शादी देखने को मिली है। यहां दूल्हा खुद पंडित बनकर अपनी शादी के मंत्र पढ़े फिर ब्याह संपन्न कराया।

Saharanpur News
अपनी शादी में खुद पंडित बना दूल्हा
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Saharanpur News: क्या आपने कभी किसी को खुद की शादी में पंडित बनते देखा है...शायद नहीं देखा होगा। लेकिन यूपी के सहारनपुर में एक ऐसी ही अनोखी शादी देखने को मिली है। जहां दूल्हा अपनी शादी में खुद पुरोहित की भी भूमिका निभाते नजर आया। दूल्हे ने खुद पूरे विधि-विधान के साथ अपनी ही शादी में मंत्र पढ़े और शादी संपन्न कराई।



खुद की शादी संपन्न कराई

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान इलाके के कायस्थान मोहल्ले में रहने वाले विवेक कुमार आजकल सोशल मीडिया पर फेमस हो रहे हैं।  दरअसल विवेक की शादी उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के कुजा बहादुरपुर गांव में हुई है। वरमाला के बाद विवेक ने लड़की पक्ष से कहा कि वो विवाह की सारी रस्मों में मंत्रोच्चार खुद ही करेंगे।  उन्होंने कहा कि उन्हें पंडित की जरूरत नहीं है। विवेक की बात सुनकर पहले तो लड़की वालों के साथ-साथ सभी मेहमान और रिश्तेदार भी चौंक गए, लेकिन दूल्हे विवेक की जिद के बाद ऐसा ही हुआ। दूल्हा बने विवेक ने अपनी शादी में खुद ही पंडित बनकर मंत्रोच्चारण किया और शादी के सभी संस्कार खुद पूरे करते हुए शादी संपन्न कराई।


वैदिक मंत्रों की ली है शिक्षा

इस अनोखी शादी में जो भी शामिल हुआ वो हैरानी ने दूल्हे को निहारता रहा। आसपास के इलाके में यह शादी चर्चा का विषय बन गई है। दरअसल विवेक ने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय से बी फार्मा की पढ़ाई की है और वो सनातन धर्म में विशेष रुचि रखते हैं। उन्होंने बताया कि वे धार्मिक कर्मकांडों में गहरी आस्था रखते हैं और उन्होंने वैदिक मंत्रों की भी शिक्षा ली हुई है। 


इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें