ब्रेकिंग
कटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जNMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारीबिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शवBihar Crime News: घर के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या, 15 साल पहले पिता का भी हो चुका है मर्डरबिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेजकटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जNMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारीबिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शवBihar Crime News: घर के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या, 15 साल पहले पिता का भी हो चुका है मर्डरबिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज

Government New Scheme: गाय पालने वालों को 10 लाख देगी सरकार, इस स्कीम के तहत होगी पैसों की बरसात!

Government New Scheme: उत्तर प्रदेश की करीब 60 फीसदी आबादी किसी न किसी रूप में खेती और किसानी से जुड़ी हुई है। राज्य सरकार किसानों के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ रा

Government New Scheme
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Government New Scheme: उत्तर प्रदेश की करीब 60 फीसदी आबादी किसी न किसी रूप में खेती और किसानी से जुड़ी हुई है। राज्य सरकार किसानों के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ राज्य के करोड़ों किसानों को मिल रहा है। हाल ही में, उत्तर प्रदेश सरकार ने एक नई योजना शुरू की है, जिसका उद्देश्य किसानों को गोवंश पालन के लिए प्रोत्साहित करना और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना है।


क्या है यह नई योजना?

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से किसानों को गोवंश पालन के लिए लोन देने की एक नई योजना शुरू की गई है। इसके तहत, जो भी किसान 10 गाय पालने के इच्छुक होंगे, उन्हें 10 लाख रुपये तक का लोन मिलेगा। इस योजना का उद्देश्य किसानों को गोवंश पालन की ओर प्रोत्साहित करना और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना है।


सरकार ने इस योजना के लिए अपने बजट सत्र के दौरान 2000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इस योजना के तहत, किसानों को बैंकों के माध्यम से 2 गायों से लेकर 10 गायों तक पालने के लिए लोन मिलेगा और यह लोन बेहद आसान शर्तों पर दिया जाएगा। विशेष रूप से, 3 लाख रुपये तक के लोन के लिए किसी गारंटर की भी आवश्यकता नहीं होगी।


गोवंश संरक्षण के लिए कदम

आपने शहरों या गांवों में कई बार सड़कों पर गोवंश को भटकते हुए देखा होगा, और कई बार यह दुर्घटनाओं का शिकार भी होते हैं। इसके साथ ही, उन्हें कई बार बुरा सलूक भी सहना पड़ता है। इस समस्या को हल करने के लिए, उत्तर प्रदेश सरकार ने गोवंश संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए कई गोआश्रय खोले हैं। इन आश्रयों के भरण-पोषण के लिए सरकार ने 1001 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।


आत्मनिर्भर गोआश्रय और स्किल डेवलपमेंट

उत्तर प्रदेश सरकार का लक्ष्य इन गोआश्रयों को आत्मनिर्भर बनाना है। गाय के गोबर और गोमूत्र को आर्थिक रूप से उपयोगी बनाने के लिए यह गोआश्रय काम करेंगे। इसके लिए सरकार अलग से स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम भी चलाएगी। इसके साथ ही, मनरेगा के माध्यम से गाय पालन करने वाले किसानों को अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। यह योजना किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो न केवल उन्हें आर्थिक मदद देगी, बल्कि राज्य में गोवंश की स्थिति को भी सुधारने का प्रयास करेगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें