Hindi News / india / गिरिडीह में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार पिकअप वैन ने 3 बुजुर्ग मजदूरों...

गिरिडीह में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार पिकअप वैन ने 3 बुजुर्ग मजदूरों को कुचला, दो की मौत

गिरिडीह के बिरनी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप वैन ने तीन लोगों को कुचल दिया, जिसमें दो की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 05, 2026, 2:21:04 PM

झारखंड न्यूज

एक की हालत गंभीर - फ़ोटो सोशल मीडिया

JHARKHAND: घर से पैदल मजदूरी करने के लिए जा रहे तीन बुजुर्गों को पिकअप वैन ने रौंद डाला। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गयी और इस दौरान दो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। वही तीसरा बुजुर्ग बुरी तरह घायल हो गया। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


गिरिडीह जिले के बिरनी थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से गांव में मातम का माहौल है। परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


मृतकों की पहचान जितकुंडी गांव निवासी बासुदेव साव (70 वर्ष) और लखिया देवी (65 वर्ष, पति लखपत साव) के रूप में हुई है। वहीं, इसी गांव के धनपत साव (65 वर्ष) हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


जानकारी के अनुसार, तीनों मजदूरी करने के लिए माखमरगो की ओर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उन्हें कुचल दिया, जिससे यह भीषण हादसा हो गया।