ब्रेकिंग
दरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंपसड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंकादरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंपसड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका

नये संकट में JNU : 45 करोड़ पहुंचा यूनिवर्सिटी का घाटा, पानी-बिजली बिल के अलावे कॉन्ट्रेक्ट कर्मियों की सैलरी ने बढ़ाया खर्च

DELHI : हॉस्टल फीस वृद्धि को लेकर पहले से ही आंदोलन झेल रहा जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी अब नए संकट में पड़ गया है. जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी का घाटा बढ़कर 45 करोड़ पहुंच गया है. वि

नये संकट में JNU : 45 करोड़ पहुंचा यूनिवर्सिटी का घाटा, पानी-बिजली बिल के अलावे कॉन्ट्रेक्ट कर्मियों की सैलरी ने बढ़ाया खर्च
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI : हॉस्टल फीस वृद्धि को लेकर पहले से ही आंदोलन झेल रहा जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी अब नए संकट में पड़ गया है. जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी का घाटा बढ़कर 45 करोड़ पहुंच गया है. विश्वविद्यालय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घाटा पानी-बिजली के ज्यादा बिल के साथ-साथ विश्वविद्यालय में कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे कर्मियों की सैलरी के कारण बढ़ा है.


आपको बता दें कि हॉस्टल फीस बढ़ोतरी को लेकर जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में बवाल मचा है. बढ़े हुए फीस को लेकर छात्र लगातार आंदोलन, हंगामा और प्रदर्शन कर रहे हैं. छात्रों की मांग है कि हॉस्टल के बढ़े हुए फीस को तुरंत वापस लिया जाए. छात्रों ने कहा कि यूनिवर्सिटी के 40 फीसदी छात्र ऐसे हैं जो इस बढ़ी हुई फीस को वहन नहीं कर सकते हैं.


वहीं सूत्रों के मुताबिक जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस में हॉस्टल मैनुअल पर पिछले 28 अक्तूबर से मचा विवाद जल्द खत्म होने वाला है. इस आंदोलन को खत्म करने के लिए सरकार बढ़ाई गई फीस में आंशिक रोलबैक कर सकती है. जेएनयू कैंपस में शाम 4 बजे मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा हॉस्टल मैनुअल पर गठित तीन सदस्यीय समिति और छात्रसंघ समेत आम छात्रों के साथ बैठक होगी. इसी बैठक में जेएनयू हॉस्टल मैनुअल पर उठा विवाद खत्म होने की संभावना है.


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें