ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

पानी की टंकी साफ करने के दौरान बड़ा हादसा, दम घुटने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत

Maharashtra: बड़ी खबर महाराष्ट्र से आ रही है, जहां मुंबई के नागपाड़ा में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। पानी की टंकी साफ करने के दौरान दम घुटने से पांच मजदूरों की जान चली गई। इस घटना

five people died
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Maharashtra: बड़ी खबर महाराष्ट्र से आ रही है, जहां मुंबई के नागपाड़ा में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। पानी की टंकी साफ करने के दौरान दम घुटने से पांच मजदूरों की जान चली गई। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। इस घटना के बाद मृतक मजदूरों के परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।


बताया जा रहा है कि नागपाड़ा इलाके में निर्माणाधीन मकान के वाटर टैंक की सफाई के लिए मजदूरों को बुलाया गया था। मजदूर वाटर टैंक की सफाई कर रहे थे तभी उन्हें बेचैनी महसूस होने लगी और देखते ही देखते पांचों मजदूर बेहोश होकर गिर गए। तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर बुलाया गया।


फायर ब्रिगेड की टीम ने पांचों मजदूरों को टंकी से बाहर निकाला और इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने पांचों मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। बीएमसी और पुलिस के अधिकारियों ने पांचों मजदूरों के मौत की पुष्टि की है।


बता दें कि यह हादसा नागपाड़ा इलाके के डिमटीमकर रोड पर स्थिति बिस्मिल्लाह स्पेस बिल्डिंग में रविवार की दोपहर करी साढ़े 12 बजे के आसपास हुई है। इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। स्थानीय लोगों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें