ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

पहली उड़ान बनी आखिरी सफर, सऊदी नौकरी पर निकले युवक ने फ्लाइट में दम तोड़ा, विदेश में नौकरी का सपना रह गया अधूरा

अनस का बचपन से सपना था कि वह एक दिन विदेश में नौकरी करेगा और हवाई जहाज में सफर करेगा। लेकिन किसे पता था कि जिस विमान में उसने पहली बार कदम रखा, वही उसकी आखिरी मंजिल बन जाएगा।

up news
आखिरी सफर
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

UP NEWS: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के एक छोटे से गांव सुचेला से पहली बार विदेश नौकरी के सपने लेकर निकला युवक अनस उर्फ मुस्तफा अपनी पहली ही उड़ान में दुनिया को अलविदा कह गया। 21 वर्षीय अनस की सऊदी अरब में वेल्डिंग के काम की नौकरी लगी थी। यह उसके जीवन का सबसे बड़ा सपना था कि वो विदेश में काम करे और पहली बार हवाई जहाज में बैठे लेकिन यह उड़ान उसके जीवन की आखिरी यात्रा बन गई।


गुरुवार को अनस अपने गांव से सऊदी अरब के लिए निकला था। विमान में बैठने के कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे तेज सिरदर्द हुआ और फिर उल्टियां शुरू हो गईं। फ्लाइट क्रू ने उसे प्राथमिक दवाएं दीं, लेकिन तबीयत लगातार बिगड़ती रही। हालात बिगड़ने पर विमान को इमरजेंसी में हैदराबाद एयरपोर्ट पर उतारा गया, जहां उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।


अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जैसे ही यह खबर अनस के गांव पहुंची, घर में परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिवारवालों की खुशियां एक झटके में मातम में बदल गईं। अनस चार भाइयों में सबसे छोटा था और पूरे परिवार की उम्मीदों का केंद्र। उसकी मौत की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। 


जिसके बाद परिजन तुरंत हैदराबाद के लिए रवाना हो गये। जहां से वो अनस के पार्थिव शरीर को गांव लाएंगे। गांव के लोग भी शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने उनके घर पहुंच रहे हैं। अनस का बचपन से सपना था कि वह एक दिन विदेश में नौकरी करेगा और हवाई जहाज में सफर करेगा। लेकिन किसे पता था कि जिस विमान में उसने पहली बार कदम रखा, वही उसकी आखिरी मंजिल बन जाएगा।


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें