ब्रेकिंग
सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावाबिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, इतने छात्र-छात्रा हुए सफल; ऐसे चेक करें नतीजेघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियानसोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावाबिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, इतने छात्र-छात्रा हुए सफल; ऐसे चेक करें नतीजेघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान

पूर्व CM की बेटी ने ड्राइवर को चप्पल से पीटा, गालियां बकते हुए बोलीं- 'दारू के नशे में गलत कमेंट करता था'

Ex Assam CM's Daughter: असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत की बेटी ने एक ड्राइवर पर हमला कर दिया। उनका आरोप है कि ड्राइवर शराब के नशे में उनके साथ दुर्व्यवहार कर रहा था।

Ex Assam CM's Daughter
पूर्व CM की बेटी ने ड्राइवर को चप्पल से पीटा
© social media
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Ex Assam CM's Daughter: असम के पूर्व सीएम प्रफुल्ल कुमार महंत की बेटी प्रजोयिता कश्यप का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रजोयिता एक शख्स को चप्पल से पीट रही हैं। बताया जा रहा है कि पिटाई खाने वाला पूर्व सीएम का फैमिली ड्राइवर है। प्रयोजिता कश्यप ने इस वीडियो पर अब अपनी सफाई दी है।


जानकारी के मुताबिक, असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत को दिसपुर के एमएलए हॉस्टल में आवास आवंटित किया गया है, जहां वह परिवार के साथ रहते हैं। पिटाई का वायरल वीडियो भी एमएलए हॉस्टल का है, जहां प्रजोयिता कश्यप एक व्यक्ति को चप्पल से मारती नजर आ रही हैं। घटना के समय कई कर्मचारी भी वहां मौजूद थे। उनकी मौजूदगी में ही प्रजोयिता ड्राइवर की चप्पलों से धुनाई कर देती हैं।


इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद प्रजोयिता कश्यप ने बताया कि 'ड्राइवर हमेशा नशे में रहता है और उनके बारे में आए दिन अभद्र टिप्पणी करता है। उसकी हरकत के बारे में सबको पता है। हमने उसे समझाने की कोशिश की और उससे ऐसा नहीं करने के लिए कहा।' उनका कहना है कि जिस दिन यह घटना हुई, उस दिन ड्राइवर ने नशे में उनके घर को दरवाजे पर पीटना शुरू किया। इस तरह वह सारी हदें पार कर गया था। जब उनसे पूछा गया कि इसकी शिकायत पुलिस से क्यों नहीं की? तो उन्होंने सीधा जवाब नहीं देते हुए कहा कि ऐसी स्थिति में अक्सर महिलाओं को आलोचना का सामना करना पड़ता है। 

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें