ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

Ayodhya: राम मंदिर के पास दिखा संदिग्ध ड्रोन, सुरक्षा बलों ने मार गिराया, क्या भगदड़ की थी साजिश?

Ayodhya Ram Mandir News: अयोध्या के राम मंदिर परिसर में भारी भीड़ के बीच अचानक एक ड्रोन दिखा। जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया।

Ayodhya Ram Mandir News
राम मंदिर के पास दिखा संदिग्ध ड्रोन
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Ayodhya Ram Mandir News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या से बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक सोमवार की शाम को राम मंदिर परिसर में भारी भीड़ के बीच अचानक से एक ड्रोन आ गया। महाकुंभ से राम मंदिर के दर्शन करने पहुंची भीड़ जब कतार लगाकर खड़ी थी, तभी अचानक से एक ड्रोन उनके बीच आ गया। जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया।


ड्रोन की खबर मिलते ही तुरंत सुरक्षाकर्मी वहां पहुंचे। मंदिर परिसर में मौजूद सुरक्षा बलों ने तुरंत एंटी ड्रोन सिस्टम से उसे मार गिराया है। पुलिस ड्रोन उड़ाने वाले शख्स की तलाश में जुटी हुई है। माना जा रहा है कि लोगों के बीच भगदड़ मचाने के मकसद से किसी ने यह सब किया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर ये हरकत किसने और क्यों की।


पुलिस ने बताया कि सोमवार शाम सात बजे श्रद्धालु मंदिर परिसर में कतार लगाकर खड़े थे। उस वक्त बहुत ज्यादा भीड़ थी। क्योंकि महाकुंभ के चलते कई श्रद्धालु अयोध्या और काशी भी पहुंच रहे हैं। तभी किसी ने ड्रोन भीड़ के ऊपर गिरा दिया। पुलिस ने आशंका जाहिर करते हुए कहा कि ये भगदड़ मचाने की कोशिश भी हो सकती है, जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें