ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

ट्रंप की हत्या कर अमेरिका में सरकार बदलना चाहता था 17 साल का लड़का, प्लान को अंजाम देने के लिए मां-बाप का भी किया कत्ल

Donald Trump: अमेरिकी राज्य विस्कॉन्सिन के 17 साल के किशोर निकिता कैसाप पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या करके उनकी सरकार को उखाड़ फेंकने का प्लान बनाने का आरोप है। इसी इरादे के तहत उसने अपने माता-पिता की हत्या भी की।

Donald Trump
ट्रंप की हत्या कर अमेरिका में सरकार बदलना चाहता था 17 साल का लड़का
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर चुनाव प्रचार के दौरान दो बार जानलेवा हमला हुआ, लेकिन किसी तरह वह बच गए। अब राष्ट्रपति बनने के बाद भी उनको मारने की योजना बन चुकी थी। एक खुले संघीय वारंट में कहा गया है कि अमेरिकी राज्य विस्कॉन्सिन के 17 साल के किशोर निकिता कैसाप पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या करने की प्लानिंग कर उनकी सरकार को उखाड़ फेंकने का आरोप है।


हैरान कर देने वाली बात ये है कि इसी इरादे के तहत उसने अपने माता-पिता की हत्या भी की। विस्कॉन्सिन के 17 साल के निकिता कैसाप के पास से नाजी समर्थक सामग्री मिली है, जिससे पता चलता है कि वह अमेरिका में बड़ा बदलाव लाना चाहता था। कैसाप पर हत्या, चोरी जैसे गंभीर आरोप हैं।


इस खुलासे के बाद अमेरिका में हड़कंप मच गया है कि कैसे एक 17 साल का लड़का दुनिया के सबसे ताकतवर राष्ट्रपति की हत्या की योजना बना रहा था। राष्ट्रपति की हत्या के उसके इरादे इतने मजबूत थे कि उसने इसके लिए अपनीं मां और सोतैले बाप को मौत के घाट उतार दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक निकिता कैसाप पर पिछले महीने वॉकेश काउंटी के अधिकारियों ने अपनी मां तातियाना कैसाप और सौतेले पिता डोनाल्ड मेयर की हत्या के मामले में हत्या, चोरी और अन्य अपराधों के आरोप लगाए हैं। 


इसके अलावा कैसाप के पास से ऐसी सामग्री मिली है, जिससे उसके नाजी समर्थक होने का पता चला है, जो अमेरिका में बड़ा बदलाव लाना चाहता था। निकिता कसाप को शुरुआती सुनवाई के लिए अदालत में पेश किया गया, जिसके बाद उसे 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 8.6 करोड़ रुपये) के बॉन्ड पर हिरासत में ले लिया गया। उसे 7 मई को अदालत में फिर से पेश किया जाएगा।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें